मोदीजी और भाजपा को विदेशी षड्यंत्र के प्रति हजार गुणा ज्यादा जागरूक रहना होगा - अरविन्द सिसोदिया pm modi ji & India savdhan
मोदीजी और भाजपा को विदेशी षड्यंत्र के प्रति हजार गुणा ज्यादा जागरूक रहना होगा - अरविन्द सिसोदिया अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भव्य और दिव्य दौरे से ठीक पहले, भारत से एक राजकुमार अमरीका में जाकर के भारत की छवि खराब करते हैं और फिर जब नरेंद्र मोदी जी वहां पहुंचते हैं अमेरिका का एक टीवी चैनल द्वारा उसी तरह का रंग में भंग डालने के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा के मुंह से भारत के अल्पसंख्यकों के लिए कथित चिंता व्यक्त करवाई जाती हैं। जबकि 75 सालों से लगातार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और नेस्टनावुद करने पर तुले पाकिस्तान के विरुद्ध वे एक भी शब्द नहीं बोलते हैं। वहीं अमरीका में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, किन्तु वहाँ हिंदू डिस्मेंटल अभियान चल रहा है , जिसका उद्देश्य हिंदू धर्म को समाप्त करना है, इसके विरुद्ध भी पूर्व राष्ट्रपति ओवामा चुप रहते हैं। इस तरह का अभियान भारत में कभी संभव नहीं हो सकता। भारत नें तो सदियों पहले से बाहरी धर्म, पंथ और संम्प्रदायों को जीने का अवसर दिया। स्वामी विवेकानंद नें शिकागो में धर्म संसद में यही तो कहा था कि में उ...