प्रशांतकिशोर ने अपरोक्षरूप से नितिश की पोल ही खोली है - अरविन्द सिसौदिया
प्रशांतकिशोर ने अपरोक्षरूप से नितिश की पोल ही खोली है - अरविन्द सिसौदिया बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ रहा है लालू भाजपा के साथ भी तो सरकार बना सकते हैं राजनीति में सांप की तरह बल खाने और निश्चित-तौर पर धोका देनें वाले, कथित सुशासन बाबू नें बिहार राज्य सरकार के संरक्षण में बिहार जला डाला। प्रशांतकिशोर ने अपने बयान से इस तरफ अपरोक्षरूप से साफ साफ इशारा किया है। ये वही नितिश कुमार हैं, जिन्होनें लालू प्रसाद यादव के कंधे पर बैठ कर सत्ता का सुख चखा और सबसे ज्यादा धोखे लालू जी को ही दिये। जब नागरिकता कानून आया तब कांग्रेस के बयान पर शाहीन बाग खडे हुये। जिसमें कई विपक्षी दलों ने इन्हे सहयोग किया। तब मोदी जी ने कहा था यह प्रयोग है। वही प्रयोग फिर से हुआ , देश की तकदीर बदले वाले तीन किसान कानून आये तब पंजाब और दिल्ली सरकारों के संरक्षण में तथाकथत किसान आन्दोलन चला। पंजाब और यूपी चुनाव समाप्त होते ही वे तथाकथित किसान हित चिन्तक गायब हो गये। जैसे ही मोदी सरकार ने देशहित की अभी तक की सबसे महत्वपूर्ण एवं देश को सुरक्षा प्रदान करनें वाल अग्निवीर योजना को घोषित किया, वैसे ही भारत को अंदर से क...