श्रीमती राजेजी ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल




श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल: 6 नए चेहरे हुए शामिल, दो मंत्रियो का हुआ प्रमोशन दो की छुट्टी

sanjeevnitoday.com | Saturday, December 10, 2016 |

जयपुर। राजभवन में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी की मौजूदगी में राज्यपाल माननीय कल्याण सिंह जी ने  दो विधायकों को कैबिनेट और 4 विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। राज्यमंत्री बाबूलालजी वर्मा और अजय सिंह जी किलक का प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है और पांच विधायकों को संसदीय सचिव बनाया गया है।

किसको मिली केबिनेट में जगह ?
डॉ. जसवंत यादव : बहरोड़ (अलवर) विधायक
श्रीचंद कृपलानी : निंबाहेडा (चित्तौड़गढ़) विधायक

किसको बनाया गया राज्यमंत्री ?
बंसीधर बाजिया : खंडेला विधायक
कमसा मेघवाल : भोपालगढ़ (जोधपुर) विधायक
धनसिंह रावत : बांसवाड़ा विधायक
सुशील कटारा : चौरासी (डूंगरपुर) विधायक

इनकी हो गई छुट्टी
जीएडी राज्यमंत्री जीतमल खांट और विधि राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग की छुटटी कर दी गई है।  दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।

इनको मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी
ओमप्रकाश हुड़ला
 कैलाश वर्मा
राजेंद्र नागर
शत्रुघ्न गौतम
भीमा भाई
शपथ ग्रहण समारोह में श्रीमती वसुंधरा राजे जी  ने कहा कि हमारी टीम वैसे भी अच्छा काम कर रही थी। अब बांकी  के दो साल बचे हैं, इसमें प्रदेश को आगे लेकर जाना है। इस मकसद से विस्तार किया गया है।


इस तरह किया गया सलेक्शन
असल में तीन साल तक लगातार जिलों के दौरे और
मंत्रियों से लिए जाने वाले फीडबैक के आधार पर
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने तय किया ।



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

राहुल को खुश करने के लिए, मोदीजी के विरुद्ध बदतमीजी कांग्रेस की अनिवार्य शर्त हो गई है, इसीलिए बार-बार अमर्यादित टिप्पणियों का दौर चल रहा है — अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया

btsm भारत-तिब्बत सहयोग मंच,चित्तौड़ प्रांत सेतवांग यात्रा पर 120 से अधिक यात्री जायेंगे, कोटा नगर से पहली बार 70 से अधिक यात्री भाग लेंगे

कांग्रेस राजकुमार की अस्वीकार्यता के लिए, चुनाव आयोग को बली का बकरा नहीं बनाया जा सकता - अरविन्द सिसोदिया