सिर्फ 1 पर्सेंट भारतीय टैक्स पेय करते हैं: नीति आयोग





सिर्फ 1 पर्सेंट भारतीय टैक्स पेय करते हैं: नीति आयोग


नई दिल्ली। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि देश की 1.25 अरब की आबादी में से मात्र एक फीसदी ही टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि देश की 95 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कैश में लेनदेन करती है, जिसे देश वहन नहीं कर सकता। एनडीआरएफ द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि देश की इकनॉमी को वर्ष 2030 तक यदि मौजूदा 2,000 अरब डालर से 10,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य यदि हासिल करना है तो भारत की 95 प्रतिशत इकनॉमी में ट्रांजेक्शन कैश में स्वीकार्य नहीं है। 26 करोड़ लोग जुड़े हैं पीएमजेडीवाई से अमिताभ  कांत ने कहा कि देश में मोबाइल फोन धारकों की संख्या एक अरब आधार बायोमेट्रिक्स बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचाने के लिए सरकार ने पहले ही 26 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें कैशलेस ट्रांजेक्शन की ओर बढऩा चाहिए।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया