पाकिस्‍तानी संसद में अफजल की फांसी की निंदा







पाकिस्तान की संसद ने अफजल गुरू की फांसी की निंदा करके यह साबित कर दिया कि वह भारत की संसद पर आतंकी हमले में सम्मिलित था। पाकिस्तान का दुस्साहस तो यह किया कि खुले आम भारत के आंतरिक मामले में भी हस्तक्षेप किया। मगर भारत सरकार पर तरस आता है कि वह डरे और दुम दवाये की तरह सिट्टी पिट्टी गुम किये हुये है।

पाकिस्‍तानी संसद में अफजल की फांसी की निंदा

आज तक ब्यूरो | नई दिल्‍ली/इस्लामाबाद, 14 मार्च 2013

पाकिस्तान की संसद ने भारतीय संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के खिलाफ गुरुवार को प्रस्ताव पारित किया और उसके शव को परिवार के सुपुर्द करने की मांग की.
पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से दो दिन पहले अफजल की फांसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया.

यह प्रस्ताव जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की ओर से पेश किया गया. इस प्रस्ताव में अफजल को फांसी दिए जाने की निंदा करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताई गई है.

पाकिस्तानी संसद के इस सदन ने मांग की है कि अफजल के शव को उसके परिवार के सुपुर्द किया जाए. उसे पिछले महीने दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी. अफजल की फांसी को लेकर जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हुए. पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों ने इसका बदला लेने की धमकी दी थी.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हनुमान अंश की सफलता, ईश्वर विरोधी राजनीती को सामाज का करारा जबाब - अरविन्द सिसोदिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

India's 'Path of Peace' Amid Global Conflicts: The Historic Success of the BRICS Summit

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

ईश्वर के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनुसंधान ही सनातन हिंदुत्व है — अरविन्द सिसोदिया

The Scientific Inquiry into God is Sanatana Hindutva— Arvind Sisodia

गहलोत और कांग्रेस भूलें नहीं,राजस्थान की जनता ने उन्हे कुशासन के कारण ही सत्ता से बाहर किया है - अरविन्द सिसोदिया