अब सेल्फ अटेस्ट ही काफी होगा - केंद्र सरकार




केंद्र सरकार का आदेश, अब सेल्फ अटेस्ट ही काफी होगाAajtak.in [Edited By: रंजीत सिंह] | नई दिल्ली, 2 अगस्त 2014 |

केंद्र की मोदी सरकार ने सुशासन का नया मंत्र दिया है. सरकार ने सर्टिफिकेट अटेस्ट करवाने और हलफनामे का झंझट खत्म कर दिया है. केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है कि अब किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित किए जाने के बजाय सर्टिफिकेट का स्‍व प्रमाणित (सेल्फ अटेस्टेड) होना ही काफी होगा.
सरकार ने केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं. सरकार की दलील है कि एफिडेविट बनवाने में पैसा और वक्त बर्बाद होता है. इस प्रक्रिया में अधिकारी का कीमती वक्त भी जाया होता है.

अब नियुक्ति के अंतिम चरण में सेल्फ अटेस्ट के साथ ओरिजनल डॉक्यूमेंट ही पेश करना होगा. हालांकि, गलत अटेस्‍टेशन पर आईपीसी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी की यह पहल लोगों की सुविधा को ध्‍यान रखते हुए लिया गया है. इससे आम जनता को ही फायदा होगा.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस की बेतुकी मांग ब्रह्मा भी पूरी नहीं कर सकते, अति तुष्टिकरण के कारण जनता की नजर से उतरी — अरविन्द सिसोदिया