राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 39 जिलाध्यक्ष भी बने



राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 39 जिलाध्यक्ष भी बने
Wed, 06 Aug 2014

जयपुर। भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार को इसे जारी किया। प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं व महिलाओं को तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी में 5 सांसदों व सात विधायकों को भी शामिल किया गया है। इनमें चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी को युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। कुछ वर्तमान जिलाध्यक्षों को भी इस टीम में शामिल किया गया है। उधर, जिलाध्यक्षों की कार्यकारिणी में पांच विधायकों को शामिल किया गया है। इस टीम में भी ज्यादातर जगहों पर युवाओं को ही प्राथमिकता दी गई है। हालांकि इसमें किसी महिला कार्यकर्ता को जगह नहीं मिली है।

ये बने प्रदेश पदाधिकारी : -

प्रदेश उपाध्यक्ष - रामकिशोर मीणा, संतोष अहलावत, चुन्नीलाल गरासिया, अनीता भदेल, नंदकिशोर सोलंकी, भजनलाल शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, महेन्द्र बोहरा।

महामंत्री - नारायण पंचारिया, हरिओम सिंह राठौड़, बाबूलाल वर्मा, कुलदीप धनकड़।

मंत्री- अशोक लाहोटी, मुकेश दाधीच, सुरेश यादव, बीरमदेव सिंह, कैलाश मेघवाल, जगमोहन बघेल, दीया कुमारी, सरोज प्रजापत।

प्रवक्ता - कैलाश भट्ट, अल्का सिंह गुर्जर, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, प्रियंका चौधरी।

मीडिया प्रभारी - नवदीप सिंह।

प्रदेश कार्यालय प्रभारी- मुकेश पारीक, सोहन लाल ताम्बी।

इन्हें बनाया प्रदेशाध्यक्ष

युवा मोर्चा- सी.पी.जोशी

अनुसूचित जनजाति मोर्चा- हेमराज मीणा

महिला मोर्चा- विनीता सेठ

अनुसूचित जाति- गोरधन वर्मा

अल्पसंख्यक मोर्चा- अमीन पठान
(इन्हें लगातार तीसरी बार अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है)

किसान मोर्चा- कैलाश चौधरी

39 जिलाध्यक्ष बनाए-
जयपुर शहर - संजय जैन,
जयपुर देहात - डीडी कुमावत,
सीकर - झावर सिंह खर्रा (विधायक),
झुंझुनूं - राजीव सिंह,
दौसा - घनश्याम शर्मा,
अलवर - इंद्रजीत सिंह,
भरतपुर - भानू प्रताप सिंह,
करौली - प्रहलाद सिंहल,
सवाई माधोपुर -मानसिंह गुर्जर (विधायक),
धौलपुर - बहादुर सिंह त्यागी,
कोटा शहर - हेमंत विजयवर्गीय,
कोटा देहात - जयवीर सिंह राठौड़ सांगोद वाले,
बूंदी - शौकीन राठौड़,
बारां - नरेश सिकरवाल,
झालावाड़ - नरेन्द्र नागर (विधायक),
उदयपुर शहर - दिनेश भट्ट,
उदयपुर देहात - तख्तसिंह शेखावत,
राजसमंद - भंवरलाल शर्मा,
बांसवाड़ा - मनोहर पटेल,
डूंगरपुर -हरीश पाटीदार,
चित्तौड़गढ़ - रतनलाल गाड़री,
प्रतापगढ़ - धनराज शर्मा,
अजमेर शहर - अरविंद यादव,
अजमेर देहात -भगवती प्रसाद सारस्वत,
टोंक - सत्यनारायण चौधरी,
भीलवाड़ा - शिवजीराम मीणा,
नागौर - रामचंद्र ऊता,
जोधपुर शहर - देवेन्द्र जोशी,
जोधपुर देहात - पब्बाराम विश्नोई (विधायक),
पाली - मदन राठौड़ (विधायक),
जालौर - अमीचंद जैन,
सिरोही - लूम्बाराम चौधरी,
बाड़मेर -जालम सिंह,
जैसलमेर - स्वरूप सिंह राठौड़,
बीकानेर शहर - विजय आचार्य,
बीकानेर देहात - रामगोपाल सुथार,
श्रीगंगानगर -अशोक नागपाल,
हनुमानगढ़ -प्रदीप बेनीवाल,
चूरू -गौरीशंकर गुप्ता। -

*दीया कुमारी का बढ़ा कद
सवाईमाधोपुर से विधायक दीया कुमारी का कद पार्टी में बढ़ गया है। उन्हें हाल ही राज्य सरकार ने बेटी बचाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया था और अब उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा किशनपोल से विधायक मोहनलाल गुप्ता को उपाध्यक्ष, जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को प्रवक्ता, अशोक लाहोटी, मुकेश दाधीच को मंत्री और नवदीप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

*जैन और कुमावत को जयपुर की कमान
जयपुर शहर और जयपुर देहात जिलाध्यक्ष के पदों पर क्रमश: संजय जैन और दीनदयाल कुमावत को नियुक्त किया गया है। जैन पार्टी में शहर महामंत्री के पद पर कार्यरत थे और पूर्व में पार्षद भी रह चुके हैं। दूसरी ओर कुमावत युवा मोर्चा के वर्तमान में प्रदेशाध्यक्ष थे और पूर्व में राजस्थान विवि में छात्रनेता रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया

Lord Dattatreya's 24 Gurus and the Teachings Received from Them