तालिबानी सरकार बनने से आतंकवादियों के हौंसले बढ़े,विश्व भर में चिन्ता
तालिबानी सरकार बनने से आतंकवादियों के हौंसले बढ़े,विश्व भर में चिन्ता - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 अमरीका ने जिस गैर जिम्मेवाराना तरीके से आफगानिस्तान से पलायन किया और आतंकी संगठनों को शस्त्र और शासन सौंप दिया। उसके खतरे अब सामने आने लगे है। भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में आतंकवाद फिर सिर उठाने लगा है। चीन में भी चिन्ता बढ़ी है, रूस नें खुल कर सभी को सावधान किया है। वहीं ब्रिटेन में एक सांसद की चर्च में घुस कर आतंकवादी ने हत्या कर दी है। तालिवान शासन के बाद आतंकी घटनाओं में वृद्धि आठ अलग अलग रिपोर्टें पढ़ कर इसका अनुमान लगाया जा सकता है। 1- 18 Sep 2021, 9:25 AM Engagement: 0 चीन इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या अफगान तालिबान ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) पर नकेल कसने के अपने वादे को पूरा करेगा। अफगान तालिबान के प्रवक्ता ने ग्लोबल टाइम्स के साथ साक्षात्कार में कहा कि कई ईटीआईएम सदस्यों को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया था, उसके बाद सवाल बने रहे। चीनी सरकार ने आतंकवादी समूह पर अपनी चिंताओं को दोहराया है, क्योंकि यह चीन की राष्ट्रीय...