भारत शब्द ही असली आजादी का स्वाभिमान - अरविन्द सिसौदिया President of Bharat
हमारा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर अमृतकाल मना रहा है, इस अमृत काल में हम सभी गुलामी की तमाम मौजूद दासताओं से मुक्त होनें की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारी प्रयत्न कर रहे है। । देश इण्डिया शब्द से मुक्त होता है तो यह असली आजादी का सम्मान होगा । - अरविन्द सिसौदिया लगभग 5000 वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध और उस समय का महान धर्म ग्रंथ महाभारत इस बात का सबूत है कि हम तो भारत ही हैं और भारत ही रहेंगे। जिनकी विदेशी गुलामी की सोच रही , जिन्होने ब्रिटेन से गुप्त संधि की थी वे ही इण्डिया शब्द के खैर ख्वाह थे , इसका विरोध संबिधान सभा में तब भी हुआ था और आज भी कोई स्विकार्यता नहीं है। महज संबिधान में होनें से मजबूरी मात्र है.... - अरविन्द सिसौदिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। इस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। और इसी भाषा में देश का नाम भारत है, इसलिए भारत ही अधिकृत नाम है। संविधान में अंग्रेजी अस्थाई भाषा है और इसलिए अंग्रेजी नाम इण्डिया भी अस्थाई ही है। भारतीय संविधान की प्...