आप की महिला सांसद के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल आवास में क्या हुआ वह सच सामनें लायें - अरविन्द सिसोदिया
The truth about what happened to AAP's female MP should come out - Arvind Sisodia आप पार्टी की महिला सांसद के साथ जो हुआ वह सच सामनें आना चाहिये - अरविन्द सिसोदिया दिल्ली के जमानतसुदा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पीए विभव कुमार नें अत्यंत ही आपत्तीजनक तरीके से आप पार्टी की ही महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम निवास पर ही मारपीट की गई है। घटना का यह विडियो क्लिप मेनें स्वंय भी वाटसएप के किसी ग्रुप में देखी थी। मुझे आश्चर्य इसलिए नहीं हुआ कि अरबन नक्सलवाद जैसी मानसिकता से जुडे लोगों का एक समूह आप पार्टी में प्राया देखा जाता है। इसलिए इन्हे गंभीरता से लेना भी नहीं चाहिये। किन्तु मारपीट से पीडित एक महिला सांसद है और घटना स्थल सीएम का आवास है। सबसे बडी बात उस महिला को अपने विरूद्ध हुये अपराध के खिलाफ बोलनें तक नहीं दिया जा रहा है। जब सीएम आवास से उसनें पुलिस को फोन किया और फिर स्वंय चल कर थाने पहुंची और अब खामोश कर रखा है। देश यह जानना चाहता है कि केजरीवाल की सरपरस्ती में इस तरह की गुण्डागर्दियां क्यों होती हैं, इससे पहले भी अनेकों घटन...