क्या, विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस गठबंधन बिखर जायेगा - अरविन्द सिसोदिया congress gathbandhn
क्या, विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस गठबंधन बिखर जायेगा - अरविन्द सिसोदिया कांग्रेस लगभग 20 सालों से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के प्रयत्न में लगी हुई है। क्योंकि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बन पाई कि वे इटली के जन्मी हुई हैं और उनके विरुद्ध तब सुब्रमयम स्वामी नें तत्कालीन राष्ट्रपति महोदय से कोई शिकायत की थी। किन्तु नेहरू परिवार का प्रधानमंत्री की कुर्सी पर पहला हक है यह कांग्रेस मानती है व नेहरू परिवार के भक्तगण मानते हैं। वंश वाद और परिवार वाद में यह स्वाभाविक है। इसलिए सोनिया गांधी नें यह चैलेंज के रूप में लिया हुआ है और एक मां अपने बेटे के लिए यह करंनें से पीछे क्यों हटे। राहुल गांधी जब नाबालिग थे तब से वे अपने आपको भारत का प्रधानमंत्री मान रहे हैं, क्योंकि उन्हें कहा ही यह गया है कि तुम्हे भारत का अगला प्रधानमंत्री बनना है। इसलिए नीतीश कुमार या ममता बैनर्जी या अरविन्द केजरीवाल या कोई यह सोचे कि कांग्रेस की तरफ से किसी अन्य को प्रधानमंत्री बना दिया जायेगा तो यह गलत होगा। कांग्रेस की तरफ से तो अपरोक्ष स्पष्ट रूप से यह तय है कि उनका नेता, उनका पी...