गणेश चतुर्थी : गणेश जी का अवतरण दिवस Ganesh Chaturthi: Birthday of Lord Ganesha
गणेश चतुर्थी : गणेश जी का अवतरण दिवस Ganesh Chaturthi: Incarnation day of Lord Ganesha गणेश चतुर्थी : गणेश जी का जन्म दिवस Ganesh Chaturthi: Birthday of Lord Ganesha गणपति को सभी देवों में प्रथम पूजनीय गणपति को सभी देवों में प्रथम पूजनीय कहा गया है. भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन हुआ था. इसलिए इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी को बहुत पवित्र और फलदायी त्योहार माना जाता है. पूरे देश में गणपति उत्सव शुरू हो जाएगा जो लगभग 10 दिनों तक चलेगा. इसके बाद 11वे दिन अनंत चतुर्दशी को गणपति का विसर्जन किया जाएगा है. इस बार गणेश चतुर्थी के दिन एक खास संयोग बन रहा है जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है.महाराष्ट्र में यह पर्व गणेशोत्सव के तौर पर मनाया जाता है. दस दिनों तक गणेश जी को भव्य रूप से सजाकर उनकी पूजा की जाती है. ऐसे करें गणपति को प्रसन्न गणपति जी की पूजा बेहद सरल मानी जाती है. इस दिन मिट्टी के गणपति विराजमान किए जाते हैं. इसके पीछे मान्यता है कि हमारा शरीर पंचतत्व से बना है और पंचतत्व में ही विलीन हो जाता है...