गणेश उत्सव पर लोकमान्य बालगंगाधर तिलक को अवश्य स्मरण करें
गणेश उत्सव पर लोकमान्य बालगंगाधर तिलक को अवश्य स्मरण करें - अरविन्द सिसौदिया 9414180151 गणेश चतुर्थी! भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव यह दिन, यह पर्व , भारत भूमि पर अनंत काल से मनाया जा रहा है । क्यों कि भगवान शंकर जी और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी संपूर्ण हिंदुत्व के आराध्य देव हैं , अग्र पूज्य हैं और संपूर्ण पृथ्वी पर अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं। जहां तक गणेश उत्सव का संबंध है यह भी एक लंबे समय से भारत भूमि पर अलग - अलग तरीके से मनाया जाता रहा है यह 10 और 11 दिन का उत्सव गणेश चतुर्थी (चौथ से )से शुरू होकर के अनंत चतुर्दशी (चौदस तक ) तक मनाया जाता है । दक्षिण भारत में इस पर्व को अनादि काल से ही व्यापक रूप से मनाया जाता रहा है। किंतु शिवाजी और पेशवाओं के युग से इस को मनाने की एक विशेष परंपरा की प्रारंभ हुई थी । पुणे में छत्रपति शिवाजी महारात की माता जी जीजा बाई के द्वारा गणेश जी का मंदिर निर्माण भी किया गया था। किंतु यह उत्सव तब मात्र...