राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के संस्थापक परमपूज्य डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार
भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसे संक्षिप्त में ‘संघ’ अथवा ‘आर.एस.एस.’ के नाम से सम्बोधित किया जाता है, जो आज भारत का ही नहीं वरन् विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन माना जाता है, जिसका विविध क्षैत्र में विविध संस्थाओं के माध्यम से एक वटवृक्ष जैसा रूप है। जो देश के राष्ट्र जीवन में एक विशिष्ट स्थान रखता है। इस महान संगठन के संस्थापक डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार थे। आज हमारे देश में जितने भी राष्ट्रवादी कार्यक्रम होते है और उनमें दो चित्र प्रायः देखने को मिल जाते हे। वे ही चित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटलबिहारी वाजपेयी जी ं एवं बहुत सार महामहिम राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रीयों , राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं और सामाजिक कार्यकताओं के आवासों एवं कार्यालयों में अक्सर एक साथ देखने को मिलते है। एक ओर कालीटोपी और रौबदार मूछों वाले परमपूज्य आदरणीय डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और दूसरी ओर प्रभावशाली दाढ़ी वाले परमपूज्य आदरणीय माधव सदाशिवराव गोलवालकर अर्थात पूज्यश...