संदेश

शिवसेना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस से उनके नेता - जनप्रतिनिधि ही, क्यों पल्ला झाड़ रहे हैं ?

चित्र
 कांग्रेस से उनके नेता - जनप्रतिनिधि ही, क्यों पल्ला झाड़ रहे हैं ?   आज एक समाचार आ रहा है कि कांग्रेस ने अपने तीन विधायकों को झारखंड में पार्टी से निलंबित कर दिया है । इन तीन विधायकों के पास हावड़ा,पश्चिम बंगाल में एक मोटी राशि पकड़ी गई है । जिसका वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे थे कि राशी क्यों और किस लिये है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के ये विधायक एकनाथ शिंदे की तर्ज पर अलग पार्टी बना कर झामुमो या भाजपा के साथ नई सरकार अपनी शर्तों पर बनाते। अर्थात झारखंड सरकार को अस्थिर करना चाहते थे अर्थात वे कांग्रेस गाइडलाइन से बाहर जा रहे थे । इसलिए कांग्रेस ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया है।   यह बात तो नहीं चलनी है कि भाजपा ने खरीद कर यह किया - वह किया । बात यह है कि में बिकाऊ हूं तभी तो कोई खरीदेगा। जो भी कांग्रेस छोड रहा है वह कम से कम कांग्रेस के प्रति अविश्वासी तो है ही। अब मूल प्रश्न यह उठ रहा है कि कांग्रेस के विधायक कई प्रांतों में कांग्रेस से पल्ला क्यों झाड़ रहे हैं। कांग्रेस छोड़कर किसी भी दूसरे दल में जाने के लिए उत्साहित क्यों हैं । इस तरह की क्या मुसीबत कांग्रेस में आगई ...

उद्धव का, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन सही निर्णय - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
उद्धव का, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन सही निर्णय - अरविन्द सिसोदिया " सुबह का भूला यदि शाम को आ जाता है तो उसे भूला नहीं माना जाता है "  ठीक इसी प्रकार से महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे, वापिस अपनी विचारधारा की तरफ लौटते हुए दिख रहे हैं ।  बगावत के बाद उन्होंने पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर उसको वास्तविक न्याय दिया। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को समर्थन करने का ऐलान किया है । निश्चित रूप से यह दोनों ही निर्णय उनके उनकी विचारधारा पर लौटने के संकेत देते हैं ।  सच यही है कि शिवसेना की पहचान सेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के कट्टर हिंदुत्ववाद से है, उन्हें जनसमर्थन भी हिंदुत्व के कारण ही मिलता है।  शिवसेना के रूप में जितने भी विधायक हैं, सांसद हैं , उन सब की पहचान प्रखर हिंदुत्व के कारण ही है । वे जहां से चुनाव लड़ते हैं, वहां उन्हें तथाकथित सेक्यूलर नहीं, बल्कि कट्टर हिन्दू के तौर पर ही जाना जाता है ।  उद्धव , गत लोकसभा चुनाव के बाद आदित्य की सलाह पर जिस रास्ते पर चले गए थे वह रास्ता  उनको डबल जीरो पर ही पहुचानें...

हिन्दूहित के लिए शिंदे की बगावत,हिंदुत्व की रक्षा की प्रेरणा बनेगी - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
शिंदे की हिन्दूहित के लिए बगावत,हिंदुत्व की रक्षा की प्रेरणा बनेगी - अरविन्द सिसोदिया शिंदे की हिन्दूहित के लिए बगावत,हिंदुत्व की रक्षा की प्रेरणा बनेगी - अरविन्द सिसोदिया Shinde's rebellion for Hindu interest will become an inspiration to protect Hindutva - Arvind Sisodia एकनाथ शिंदे की हिन्दूहित के लिए बगावत की घटना,हिंदुत्व  की रक्षा की प्रेरणा बनेगी - अरविन्द सिसोदिया ---- शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जब शिवसेना की स्थापना की थी तब उन्होंने बहुत ही स्पष्टता एवं मजबूती से कहा था  कि जिस दिन शिवसेना का कल्चर कांग्रेस का कल्चर हो जाएगा, उस दिन में दुकान बंद कर दूंगा । अर्थात शिवसेना को भंग कर दूंगा। शिवसेना की स्थापना के बाद जो विस्तार हुआ उसका कारण, मुस्लिम गुंडागर्दी और मुंबई में उनके बर्चस्व के कारण हुआ । जब तक बाल ठाकरे जिंदा रहे तब तक सेना प्रखर हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करती रही, उनके "सामना" अखबार बिना किसी डर और भय के हिंदू के पक्ष में, पुरुषार्थ पूर्ण - वीरता पूर्ण अपने आलेखों को दर्ज करता रहा । जब बाबरी ढांचा जब ढहा तब सिर्फ शिवसेना के बाल ठाकरे थे जिन्होंने  बिन...

शिवसेना, समाजवादी पार्टी : अहंकारी व्यवहार सफलता को आधा कर देता है - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
शिवसेना, समाजवादी पार्टी : अहंकारी व्यवहार सफलता का जीवन आधा कर देता है - अरविन्द सिसौदिया              इतिहास बताता है कि अहंकार के चलते रावण का विनाश हुआ, कंस मारा गया, कौरवों का समूल नाश हो गया । मगर फिर भी कुछ वंशवादी राजकुमार अहंकारी स्वभाव का उपयोग करनें से बाज नहीं आते। भारत की राजनीति में जो भाषा अखिलेश यादव की है, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत की है, उसका लोकतंत्र में कतई स्थान नहीं है। न ही उस भाषा का कहीं भी स्वागत हो सकता है। जिस बदतमीजी को वे कर रहे हो, वही उनके साथ हो तो क्या अच्छा लगता, नहीं ना ! जो हमें अपने साथ होनें पर बुरा लगे उसे दूसरों के साथ कैसे किया जा सकता है। भारत का जनमत मानवतावादी है, शिष्टतावादी है। वह कभी भी बदतमीजों का सम्मान नहीं करता है। बल्कि वोट के समय वह इस तरह के नेताओं को सबक सिखाता है। यही हो रहा है। आगे भी होगा । सच यह है कि पायजामें का नाडा उलझ जाये तो सुलझा नहीं सकते। मगर अहंकार में भाषा येशी बोलेंगे जैसे सौ भेंसों का मस्तक एक बार में उडा देंगे । यह भाषा गलत है ! जमीन पर रहो, जमीन प...

शिवसेना,संविधान छोड,सड़क पर ! यही तो लोकतंत्र का अपमान है - अरविन्द सिसौदिया shivsena

चित्र
  शिवसेना,संविधान छोड,सड़क पर ! यही तो लोकतंत्र का अपमान है - अरविन्द सिसौदिया  शिवसेना पर बहूमत है तो फलोर टेस्ट की बात क्यों नहीं करते ? शरद पंवार तो चाहते ही यही है कि शिवसेना समाप्त हो, उनका विकास हो। ---- अन्ततः वही हुआ जिसका इंतजार था। शिवसेना के विधायक एवं सांसद तो पार्टी से नाराज होकर कोप भवन में बैठें है। उन्हे मनाने और पार्टी को संभालनें के बजाये। अपने ही विधायकों एवं सांसदों के खिलाफ शिवसेना नेतृत्व सडकों पर निबंट लेने की धमकी पर आ गया है। तोड फोड प्रारम्भ होनें वाली है। घरों पर आक्रमण होंगे । शिवसेना का यह स्वरूप पत्थरबाजों से ही मिलता माना जायेगा। लोकतंत्र में नम्बर गेम चलता है। आज तक की स्थिती में शिवसेना के हाथ से विधानसभा निकल चुकी है। उनके अधिकांश विधायक उन्हे छोड गये हैं। जिस तरह एन टी रामाराव को छोड चन्द्रबाबू नायडू को नेता चुना गया था, लगभग वही महाराष्ट्र में होनें जा रहा है। वहीं असली शिवसैनिक भी हिन्दुत्व छोड कर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की गुलामी कर ही नहीं सकता। आधी शताब्दी की संर्घष यात्रा , विचारधारा के विपरीत कैसे परिवर्तित हो सकती है। हनुमान च...