कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का, संघ विरोधी राजनीतिक प्रतिशोध फिर विफल - अरविन्द सिसोदिया
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का, संघ विरोधी राजनीतिक प्रतिशोध फिर विफल - अरविन्द सिसोदिया Congress's Ashok Gehlot government's anti-RSS political vendetta fails again - Arvind Sisodia कांग्रेस की संघ विरोधी राजनीतिक प्रतिशोध फिर विफल - अरविन्द सिसोदिया कांग्रेस राजमाता और राजकुमार संघ को पानी पी पी कर कई दशकों से कोसते रहे हैं। क्यों कि ( RSS ) संघ नें सुप्त हिन्दू समाज को जागृत किया और राष्ट्र उत्थान को प्रेरित किया। जिससे भारत को गर्त में धकेल रही कांग्रेस को जाग्रत जनमत नें सत्ता से बाहर कर दिया। संघ का देश के प्रति जागृत भाव, शुभचिंतक भाव, देश का बुरा करने वाली ताकतों का प्रबल अवरोध है. क्योंकि संघ के लिये राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्रहित सर्वोच्च है। यह संगठन प्रतिपल भारत माता के हित चिंतन और भारत माता को परम वैभव पर आसीन करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। इसी कारण से वे ताकतें जो भारत का अहित करती हैं या अहित से समझौता करती हैं वे संघ के विरुद्ध रहती हैं, जिनमें कांग्रेस व साम्यवादी जैसे राजनैतिक दलों के साथ - साथ धर्मांतरण कराने वाले, साम्प्रदायिकता फैलाने वाले संगठन संघ के...