महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

-17 जून को होने वाली राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां जारी
उदयपुर । 1947 में केवल स्वराज मिला, स्वत्व जागरण नहीं हो सका। यही कारण रहा कि कम्युनिस्ट मानसिकता ने पाठयपुस्तकों में भारतवर्ष के सत्य इतिहास को जिस तरह उस वक्त तोड़मरोड़ कर लिखा, आज की पीढ़ी भी वही पढ़ती आ रही है। हल्दीघाटी सार्द्ध चतुःशती उस मिथक को तोड़ने का प्रयास है कि हल्दीघाटी में अंततः किसकी विजय हुई थी।

यह बात वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के सम्पर्क अधिकारी व इतिहासविद हनुमान सिंह राठौड़ ने यहां प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के पद्मिनी सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। आगामी 17 जून को गांधी ग्राउंड में होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारी बैठक में उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर प्रमाणित सत्य जो अब तक छिपाया गया कि महाराणा प्रताप जीते, इस विजय के सूत्रों को समाजव्यापी स्थापित करने और कुटिल कम्युनिस्टों के षड़यंत्र को उजागर करने का यह अवसर है।

राठौड़ ने व्यवस्था पक्ष के प्रबंधन को समझाते हुए कहा कि व्यवस्था का सूक्ष्मतम विचार ही किसी भी आयोजन की सफलता की नींव है। व्यवस्थाओं में जुड़ने वाले कार्यकर्ता जब निरंतर आयोजनों के प्रबंधनों में जुड़ते हैं, उनमें व्यवस्था प्रबंधन का कौशल स्वतः विकसित होता है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जिस व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है, उसे एकाग्रता से निभाते हुए अपनी व्यवस्था से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं से भी सामंजस्य बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी सही कि व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को मूल कार्यक्रम से वंचित रहना पड़ता है, उनका यही योगदान कार्यक्रम के प्रबंधन को उच्च स्तर पर ले जाता है।

*सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त आयोजन का प्रयास*
कार्यक्रम संयोजक सीए महावीर चपलोत ने बताया कि यह प्रयास किया जाएगा कि पूरा आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रहे। अतिथियों के लिए पानी की बोतल मिट्टी की उपयोग में ली जाएगी, वहीं कूड़ेदान भी मिट्टी के उपयोग में लिए जाएंगे। गांधी ग्राउंड में 15 जून से तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य के दर्शन कराने वाली चित्र होंगे। चौराहों को भगवा पताकाओं से सजाया जाएगा और देशभक्ति गीत भी गूजेंगे।
#हल्दीघाटी_विजय_450वर्ष #MaharanaPratapJayanti

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

इस्लाम के प्रति महापुरुषों के विचार islam

स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव Dr Keshav Baliram Hedgewar

खेतड़ी रियासत की संपत्ति सरकारी

मातृ ऋण चुकाने पर ही अगले जन्म का सुधार होता है matri rin chukana

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान