सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
प्रथम अपील का प्रारूप (धारा 19(1) के अंतर्गत)

सेवा में,
प्रथम अपीलीय अधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
एसडीएम कार्यालय, गुना,
जिला - गुना (मध्य प्रदेश)

विषय: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 19(1) के तहत प्रथम अपील।

संदर्भ: मूल आरटीआई आवेदन दिनांक:
 
1. अपीलकर्ता (आवेदक) का विवरण:
नाम - अरविन्द सिंह सिसोदिया पिता - स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया 
( मूलनिवासी - ग्राम मोड़का ) 
हाल मुकाम - बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड़,डडवाडा, 
कोटा जंक्शन पिन 324002
राजस्थान।
मोबाईल - 9414180151

2. लोक सूचना अधिकारी (PIO) का विवरण:
पदनाम एवं कार्यालय: 
कार्यालय तहसीलदार, बमोरी, जिला गुना (म.प्र.)
3. मूल आरटीआई आवेदन की तिथि:
 दिनांक 16/5/2026 को स्पीडपोस्ट से प्रेषित की जो तहसील बमोरी जिला गुना के कार्यालय में दिनाँक 26/5/2026 को डिलेवर्ड हो गईं।
4. तय समय-सीमा समाप्त होने की तिथि:
 तहसील बमोरी जिला गुना की पहुंच दिनांक 26/5/2026 से 30 दिन 26/6/2026 को तय समय सीमा समाप्त हो गईं।
5. अपील का कारण -  
क - निर्धारित 30 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी लोक सूचना अधिकारी द्वारा कोई जवाब/सूचना नहीं दी गई।

6. मांगी गई जानकारी का संक्षिप्त विवरण:
(यहाँ संक्षेप में 1-2 लाइनों में लिखें कि आपने तहसीलदार से क्या जानकारी मांगी थी)
चाही गईं सूचना का ब्यौरा - विश्वजीत सिंह सिसोदिया पुत्र स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम मोड़का तहसील बमोरी जिला गुना के द्वारा त्रुटि सुधार हेतु, तहसील बमोरी जिला गुना हेतु आवेदन क्रमांक PUBLIC APP 24794628 दिनांक 08-05-2025 के द्वारा आवेदित आवेदन पर की गईं कार्यवाही सूचना उपलब्ध करवाये जानें के संदर्भ में। 

7. अपील के आधार / तर्क:आवेदक ने दिनांक 16/5/2026 जो तहसील बमोरी जिला गुना के कार्यालय में 26/5/2026 को पहुंच गया था, को कानूनन ₹10 की फीस के साथ सही प्रारूप में आवेदन दिया था। प्रारंभिक जबाब हेतु आवेदक का पता लिखा लिफाफा भी संलग्न किया था। अधिनियम की धारा 7(1) के तहत लोक सूचना अधिकारी को 30 दिनों में जानकारी देनी थी, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है।

8. संदाय की गई फीस (Fees Paid) का विवरण:₹50 का  इण्डियन पोस्टल ऑर्डर संख्या: ................................ दिनांक: .................. संलग्न है।

9. चाही गई राहत / प्रार्थना (Prayer):प्रथम अपीलीय अधिकारी से निवेदन है कि वे बमोरी तहसीलदार जिला गुना को निर्देशित करें कि वे मांगी गई समस्त जानकारी मुझे अविलंब उपलब्ध कराएं।

सूचना मिलने में हुई देरी के कारण अधिनियम की धारा 7(6) के तहत अब यह जानकारी मुझे मुफ्त दिलाई जाए।

स्थान: .......................दिनांक: .......................

अपीलकर्ता के हस्ताक्षर: .......................

नाम - अरविन्द सिंह सिसोदिया 
पिता - स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया 
( मूलनिवासी - ग्राम मोड़का ) 
हाल मुकाम - बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड़,डडवाडा, 
कोटा जंक्शन पिन 324002
राजस्थान।
मोबाईल - 9414180151

 आवेदन के साथ क्या-क्या लगाना है (Checklist)?

1- मूल आरटीआई (RTI) की फोटोकॉपी: जो आपने तहसीलदार को भेजी थी।
2- डाक की रसीद: यदि आपने पहली आरटीआई स्पीड पोस्ट से भेजी थी, तो उसकी पोस्ट ऑफिस वाली रसीद।
3- फीस का प्रमाण: ₹50 का ओरिजिनल पोस्टल ऑर्डर 

स्थान - कोटा 
दिनांक ---------------------





सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा (6) /(1) के अंतर्गत आवेदन 


लोकसूचना अधिकारी महोदय 
ग्राम पंचायत कार्यालय सूजाखेड़ी,
वाया झागर, तहसील बमौरी।
जिला - गुना मप्र।
पिनकोड - 473105


आवेदक -
नाम - अरविन्द सिंह सिसोदिया 
पिता - स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया 
मोबाईल - 9414180151
मूल - निवासी ग्राम मोड़का तहसील बमौरी जिला गुना।
पता - हाल मुकाम -
बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड़,
डडवाडा, कोटा जंक्शन पिन 324002
राजस्थान।

चाही गईं सूचना-  
1- ग्राम - मोड़का, ग्राम पंचायत सूजाखेड़ी,पटवार हल्का सुजाखेड़ी 64, जनपद पंचायत बमौरी, तहसील बमौरी, जिला गुना में, स्वामित्व योजना में ग्राम मोड़का के आवासीय भूखंड ब्लॉक 273 बी, प्लाट संख्या 32 के ड्रोन सर्वेक्षण सहित उपरोक्त आवासीय भूखंड के सीमांकन, क्षेत्रफल एवं स्वामित्व निर्धारण की प्रक्रिया एवं निर्णय हेतु प्रस्तुत किये गये एवं उपयोग में लाये गये आवेदन, कथन, साक्ष्य एवं अन्य दस्तावेजों की सत्यप्रतिलिपि प्रदान किये जानें का निवेदन है।

2-उपरोक्त स्वामित्व योजना हेतु आयोजित ग्राम मोड़का की ग्राम सभा आयोजन हेतु दी गईं सूचनायें , प्रस्तुत हुये दावे एवं आपत्ति, आवेदन, कथन एवं अन्य दस्तावेजों सहित की गईं कार्यवाहीयों एवं रजिस्टर इंद्राजी की सत्यप्रतिलिपि प्रदान की जावे।

3- ग्राम मोड़का के सर्वेक्षण क्रमांक 273 बी के प्लाट 32 के सीमांकन, क्षेत्रफल एवं स्वामित्व निर्धारण के लिये ग्राम मोड़का के सर्वेक्षण अधिकारी /सक्षम अधिकारी द्वारा करवाई गईं, आम सूचना , निवासियों को दी गईं सूचनायें, प्राप्त किये आवेदन, कथन, साक्ष्य, उपयोग किये गये दस्तावेजों की सत्यप्रतिलिपि प्रदान किये जानें का निवेदन है।

4- उपरोक्त प्लाट के स्वामित्व के लिये श्रीमती कमला देवी, सत्यजीत सिंह एवं सिद्धार्थ सिंह के द्वारा दिये गये आवेदन, दावे, साक्ष्य एवं अन्य दस्तावेजों सहित ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की गईं कार्यवाहीयों की सत्यप्रतिलिपि प्रदान किये जानें का निवेदन है।

5- उपरोक्त प्लाट 32 के संदर्भ में स्वामित्व निर्धारण हेतु गठित समिति के कार्यों को सम्पन्न करने के क्रम में ग्राम पंचायत सूजाखेड़ी के द्वारा ग्राम सभा आहूत करने हेतु जारी की गईं सूचना, प्राप्त हुऐ दावे एवं अन्य कोई साक्ष्य प्राप्त हुये हैँ तो उनकी सत्यप्रतिलिपि प्रदान की जावे।

6- उपरोक्त ग्राम मोड़का के आवासीय प्लाट 32 के निर्धारण कार्यवाही संदर्भ में ग्राम सर्वेक्षण समिति के सचिव एवं ग्राम पटवारी मोड़का के द्वारा ग्राम पंचायत सूजाखेड़ी को प्रस्तुत की गईं, प्रतिवेदन, हस्ताक्षरित की गईं रिपोर्ट, अनुशंसा, अनुमोदना आदि समस्त पत्रावली की सत्यप्रतिलिपि प्रदान किये जानें का निवेदन है ।

7- आवेदन के साथ प्रोसेस फीस के लिये भारतीय डाक घर का पोस्टल आर्डर क्रमांक............................ दिनांक................... राशि 10 रूपये का संलग्न है। 
8- आवेदन प्राप्ति की रसीद एवं अन्य सूचना प्रदान करने हेतु सामान्य डाक विभाग का पता लिखा हुआ लिफाफा संलग्न है।

अतः आग्रह है कि सत्यप्रतिलिपि मुझे उपलब्ध करवाई जाने का श्रम करें। सादर।

भवदीय

नाम - अरविन्द सिंह सिसोदिया 
पिता - स्व भूपेंद्र सिंह सिसोदिया 
( मूलनिवासी - ग्राम मोड़का ) 
हाल मुकाम - बेकरी के सामने, राधाकृष्ण मंदिर रोड़,डडवाडा, 
कोटा जंक्शन पिन 324002
राजस्थान।
मोबाईल - 9414180151


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई Rani Lakshmi Bai

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

महाराणा प्रताप कठे ? Maharana Pratap Kathe

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी