कविता - मोदीजी के शासन में नया सवेरा आया है,

मोदीजी के भारत में नया सवेरा आया है,
— अरविन्द सिसोदिया
मोदीजी के भारत में नया सवेरा आया है,
नारी शक्ति को देवी दुर्गा बनाया है।
हर संकट से मुक्त किया, सच्चा रक्षाबंधन निभाया है।
मोदीजी के भारत में नया सवेरा आया है।

— अरविन्द सिसोदिया 9414180151

भारत की धरती गाती है,नारी का अब सम्मान हुआ,
मोदीजी के स्वर्ण प्रभात से,नारी वंदन निर्माण हुआ।
जो नारी घर की सीमा में सदियों तक सीमित रहती थी,
आज वही रणचंडी बनकर विश्व विजय की बात कहती है।
=====1=====
मोदीजी ने नई सोच से देश को यह संदेश दिया,
“मातृशक्ति नेतृत्व विकास ” का नवशक्ति मंत्र प्रदान किया।
नारी शक्ति वंदन से फिर लोकतंत्र मुस्काया है,
संसद से लेकर विधानसभाओं तक नारी ने अधिकार पाया है।
=====2=====
मुद्रा योजना के पंख लगाकर सपनों ने उड़ान भरी,
लखपति दीदी बन गांवों में नारी ने पहचान गढ़ी।
उज्ज्वला ने धुएं से मुक्ति, घर-घर खुशहाली लहराई 
स्वच्छ भारत के अभियान ने नारी की गरिमा बढ़ाई।
=====3====
तीन तलाक की बेड़ियां टूटीं, अन्याय का अंधकार मिटा,
मुस्लिम बहनों के जीवन में न्याय का नया सूरज खिला।
अब बेटियां सीमा पर जाकर रण में शौर्य दिखाती हैं,
फाइटर जेट उड़ा-उड़ाकर अब भारत का मान बढ़ाती हैं।
=====4====
राजनीति, विज्ञान, अंतरिक्ष में नारी का उत्कर्ष हुआ,
मोदीजी के नेतृत्व में भारत फिर समर्थ हुआ।
भारत माता की हर बेटी,अब दुर्गा का अवतार हुई,
मोदीजी के शासन में मातृशक्ति का नया अवतार हुआ।
-------=-------


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, किसी को भी अपमानजनक व्यवहार का अधिकार नहीं देती

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

महात्मा गांधी का वंशवृक्ष Family tree of Mahatma Gandhi

दशा माता पूजन Dasha Mata Puja

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

वन्देमातरम