भाजपा में चुनावी यात्राओं का नवाचार - अरविन्द सिसोदिया State Election
भाजपा में चुनावी यात्राओं का नवाचार - अरविन्द सिसोदिया ( यह लेखक के निजी विचार हैं ) देश में इस साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ,तेलंगाना और मिजोरम़ राज्यों में चुनावी सरगर्मियां पूरी तरह तरह से हाई टेर्म्पेचर होंगी, हो सकता है कि मतदान भी हो रहे हों। भाजपा नें इस वार इन राज्यों की चुनावी यात्राओं में नवाचार किया है, चुनावी यात्रायें तो पहले भी होती रहीं हैं। मगर इस बार पूरी तरह से अभिनव प्रयोग किये गये है। इस बार किसी भी यात्रा का कोई बड़ा नेता सर्वेसर्वा नहीं बनाया, बल्कि जो नेता मुख्यमंत्री की लाईन विशेष में नहीं हैं, उन्हें प्रति यात्रा संयोजक बना कर, यात्राएँ प्रारंभ करदी हैं। इन यात्राओं डे टू डे अलग अलग नेता गण पहुंच कर सम्मिलित हो रहे हैं और स्वागत सभाओं, आम सभाओं एवं पत्रकारवार्ताओं को सम्बोधित कर रहे हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नढडा सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता पदाधिकारीगण सम्मिलित हो रहे हैं। इन यात्राओं में भाग लेनें व भाषण देनें में अनेकानेक कार्यकर्ताओं को अवसर मिल रहा है।...