संदेश

Target Killing लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब अब्दुल्ला Abdullah भी पाकिस्तान परस्ती पर उतरे - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
 - अरविन्द सिसौदिया 9414180151   एक ओर जहां केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर Jammu-Kashmir में पाकिस्तान समर्थित आतंकी लगातार  टारगेट किलिंग Target Killing कर रहे हैं  . वहीं, देश में कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर तीखी बहस हो रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सर्वेसर्वा फारूक अब्दुल्ला ( NC chief Farooq Abdullah ) ने केंद्र की मोदी सरकार के विरूद्ध बयानबाजी की है। यूं तो अब्दुल्ला परिवार की पाकिस्तान परस्ती किसी से छुपी नहीं हैं। वे पाकिस्तान जा कर जम्मू और कश्मीर को लेकर भारत के विरूद्ध षडयंत्र पूर्व में भी रचते रहे है। उनके बयान से किसी को आश्चर्य नहीं है। यही बात महबूबा ओर कांग्रेस भी अलग अलग अंदाज  में कह रहीं हैं।        जम्मू में नेकां प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बालाकोट! बालाकोट! क्या लाइन (एलओसी) बदल गई? क्या हमें पाकिस्तान से जमीन का कोई टुकड़ा वापस मिला? लाइन अभी बाकी है. हमने वहां अपना विमान गिराया. हमें क्या मिला? बीजेपी सत्ता में आई. वे आज भी कर रहे हैं. वे यूपी जीतने के लिए नफरत फैला रहे...