राजस्थान से झूठ और लूट की कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंके - प्रहलाद जोशी parivartn snklp yatra
राजस्थान से झूठ और लूट की कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंके - प्रहलाद जोशी अपराधियों का स्वर्ग बन गया है राजस्थान : प्रहलाद जोशी राजस्थान में अभी झूठ और लूट की सरकार है - प्रहलाद जोशी 15 सितंबर, दूदू / जयपुर । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं कोयला तथा खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की " राजस्थान में कांग्रेस ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है और नारा दिया है " कांग्रेस फिर से " उन्होंने कहा की में पूछना चाहता हूँ कि अशोक गहलोत से, उनकी कांग्रेस पार्टी से कि, क्या दलितों पर अत्याचार के लिए फिर से सरकार बनाना चाहते हो , क्या बच्चियों ओर महिलाओं से रेप और अत्याचार की घटनाएं ओर बढ़े इसलिए फिर से सरकार बनाना चाहते हो , क्या फिर से पेपर लीक करके युवाओं के भविष्य के साथ धोखा करने को फिर से सरकार बनाना चाहते हो , क्या राजस्थान में अवैध खनन और फले फूले इसलिए वापस सरकार बनाना चाहते हो , आखिर किसलिए आप नें " कांग्रेस फिर से " का नारा दे रहे हो गहलोत जी । उन्होंने कांग्रेस कि गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज...