भारत हिन्दु राष्ट्र
भारत हिन्दु राष्ट्र था, है और रहेगा https://www.vskbihar.com/2020/06/02 - नरेंद्र सहगल हिन्दूपद पादशाही की स्थापना विजयी हिन्दू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल, त्रयोदशी (सन 1674) के दिन हिन्दुपद पादशाही की स्थापना करके सारे संसार में रणभेरी बजा दी– भारत हिन्दु राष्ट्र था, है और रहेगा. भीषणतम एवं विपरीत परिस्थितियों में हिन्दू समाज जीवित रहेगा. भारत का राष्ट्र जीवन विजय का उपासक है, पराजय का नहीं. वह समय ऐसा था जब चारों ओर घोर निराशा का अंधकार व्याप्त था. हिन्दुत्व विरोधी मुगलिया आतंकवाद अपनी चरम सीमा पर था. मंदिर तोड़े जा रहे थे, विद्या के केंद्र जलाए जा रहे थे, तलवार के जोर पर धर्मान्तरण किया जा रहा था, हिन्दुओं पर जजिया टैक्स लगाकर अमानवीय उत्पीड़न किया जा रहा था. पूर्णतया मरणासन की स्थिति में पहुंच चुका था हिन्दू समाज. ऐसी घोर विकट एवं निराशाजनक परिस्थितियों में शिवा जी द्वारा हिन्दुपद पादशाही की घोषणा करके भगवा ध्वज को लहराने का कार्य भारत के गौरवशाली इतिहास का एक और स्वर्णिम अध्याय बन गया. अपने पौरूष, सैन्य रणकौशल और सामरिक बुद्धिमता क...