दोरजी खांडू,एक ओर यशश्वी मुख्यमंत्री का आसमयिक निधन


- अरविन्द सिसोदिया
 एक ओर यशश्वी मुख्यमंत्री का आसमयिक निधन ....., भगवान उनकी आत्मा  को शांति प्रदान करे ..!!अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के हेलिकॉप्टर का मलबा और 5 क्षतविक्षत शव बुधवार सुबह राज्य के तवांग जिले के जंग झरना के करीब से बरामद किए गए। इसमें दोरजी खांडू का भी शव शामिल है।
 
ईटानगर।। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के हेलिकॉप्टर का मलबा और 5 क्षतविक्षत शव बुधवार सुबह राज्य के तवांग जिले के जंग झरना के करीब से बरामद किए गए। इसमें दोरजी खांडू का भी शव शामिल है।  चैनल टाइम्स नाऊ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मौत की पुष्टि की है। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है।

कुल 96 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे खोजी दल ने सुदूर लोबोतंग इलाके में मलबा पाया। यह इलाका समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर घने जंगलों वाला है। शवों को ईटानगर ले जाने की तैयारी चल रही है।

गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री खांडू को तवांग से ईटानगर ले जा रहा पवन हंस कंपनी का हेलिकॉप्टर एएस-350 बी-3 सुबह 9.50 बजे लापता हो गया था। हेलिकॉप्टर के पायलट से आखिरी सम्पर्क उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद हुआ था इस समय हेलिकॉप्टर सेला दर्रे के करीब 13,700 फुट की ऊंचाई पर था।

हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए बुधवार को 5वें दिन भारतीय वायु सेना के 6 हेलिकॉप्टरों ने सेला दर्रे में तलाशी अभियान शुरू किया था।

कांग्रेस विधायक सेवांग धोनदुप की छोटी बहन येशमी लामू भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं। इसके अलावा इसमें मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी और 2 पायलट मैजूद थे।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया

RTI द्वितीय अपील

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश