'देश बेचने से अच्छा है चाय बेचना' - नरेंद्र मोदी



नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला,
'देश बेचने से अच्छा है चाय बेचना'
 From NDTV India, 15 नवम्बर, 2013
रायपुर: छत्तीसगढ़ की चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और कहा कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनेगा या नहीं, यह देश तय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।
मोदी ने आगे कहा कि गरीब माता−पिता की संतान होना क्या गुनाह है? उन्होंने एक बार फिर लता मंगेशकर पर कांग्रेसी नेताओं के हमले का जिक्र किया और कहा कि लताजी ने मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखने की बात क्या कही, कांग्रेसी नेता बिफर पड़े और उनसे भारत रत्न वापस लेने की मांग करने लगे।
मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या लता मंगेशकर को अपनी बात कहने का हक नहीं है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास दो ही काम रह गए हैं, मोदी खोजो और सोना खोजो।  बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार ने कहा कि गांधीजी की आखिरी इच्छा थी कि कांग्रेस को भंग किया जाए। मोदी ने लोगों से अपील की कि वह कांग्रेस को बिखेर कर गांधीजी का सपना पूरा करें। मोदी ने इस रैली में एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर निशाने साधे और दूसरी तरफ राज्य की रमन सिंह सरकार की जमकर तारीफ की।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

27 देशों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र बोले,भारत को अराजकता से बचाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व से संवर रहा राजस्थान, गांव, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार - अरविन्द सिसोदिया

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध:— मदन राठौड़

स्वामित्व -राष्ट्रपति महोदया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम 2026