सिब्बल बताऐं क्या गरीब सब्जी नहीं खा सकता : वसुन्धरा राजे


सिब्बल बताऐं क्या गरीब सब्जी नहीं खा सकता : वसुन्धरा राजे
 Nov 22 2013
 http://www.prabhatkhabar.com/news/64899-Sibal-poor-vegetable-can-not-eat-Raje.html
बासंवाडा: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि गरीब को भूखे पेट सोने के लिए मजबूर करने वाली कांग्रेस जवाब दे कि क्या सब्जी अमीरों के लिए ही है, गरीबों के लिए नहीं.
राजे ने केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के सब्जी खाने वाले बयान की चर्चा करते हुए कहा कि महंगाई में सब्जी मिल कहां रही है? गरीब पहले प्याज-टमाटर से रोटी खा लेता था लेकिन ु कांग्रेस ने उसकी थाली से वह भी छीन लिया और तो और गरीब आज फीकी रोटी खाने को मजबूर है, क्योंकि इस कांग्रेस ने नमक महंगा करके उसे भी गरीब जनता से छीन लिया है. राजे ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे ज्यादा महंगाई करने वाले कांग्रेस के नेता गरीबों का रोज अपमान कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने यह कहकर गरीबों का मजाक उड़ाया कि गरीबी सिर्फ एक मानसिक अवस्था है. केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम कहते हैं कि लोग फल, सब्जी, दूध तथा मीट ज्यादा खाने लगे हैं इसलिए महंगाई बढ़ी है. मैं कहना चाहती हूं कि ये नेता राजस्थान आकर देखें कि यहां की जनता किस हाल में जी रही है. उन्होने कहा कि जयपुर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि कांग्रेसी नेता शालीनता रखते हैं और भाजपा नेता अपमानजनक शब्द बोलते हैं. क्या प्रधानमंत्री को पता नहीं कि महिलाओं से दुराचार के मामले में राजस्थान के दो मंत्री एवं एक विधायक जेल में हैं.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

स्वामित्व -राष्ट्रपति महोदया

भाजपा गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध:— मदन राठौड़

27 देशों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र बोले,भारत को अराजकता से बचाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व से संवर रहा राजस्थान, गांव, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार - अरविन्द सिसोदिया

खरगे की मोदीजी पर अभद्र भाषा, कांग्रेस की हताशा, कुंठा और विकृत मानसिकता का प्रमाण : अरविन्द सिसोदिया