कांग्रेस के प्रति लोगों के आक्रोश से बदलाव तय : सुषमा स्वराज



कांग्रेस के प्रति लोगों के आक्रोश से ही आएगा बदलाव: सुषमा
आईएएनएस
[Edited By: अमरेश सौरभ] | कुशीनगर, 2 मई 2014

बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का आक्रोश ही इस बार देश में बदलाव लाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है.
सुषमा शुक्रवार को कुशीनगर संसदीय क्षेत्र के कसिया रोडवेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर रही थीं. उन्हें आना था सुबह 11 बजे पर वह दोपहर 1.30 बजे सभास्थल पर पहुंचीं.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. वह सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है. यही कारण है कि कांग्रेस के पास विकास के मुद्दे नहीं रह गए हैं. यह बदलाव का समय चल रहा है.

सुषमा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी में बेहतर नेतृत्व और विकास की उम्मीद दिख रही है और दूसरा कारण कांग्रेस को लेकर गहरा आक्रोश है. इससे जनता पूरी तरह ऊब गई है.

सुषमा ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है. भ्रष्टाचार, महंगाई से जनता पूरी तरह से त्रस्त है और वह बदलाव के लिए लालायित है. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के शासनकाल में पूरे देश में बेजरोगारी बढ़ी, महंगाई बढ़ी. आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है. महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है. कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है.'

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भारत का परमवैभव तथा विश्वगुरुत्व हम में से प्रत्येक के पुरुषार्थ से सिद्ध होने वाला है – डॉ. मोहन भागवत जी

मेटा और मस्क का भारतीय संप्रभुता विरोधी रवैया बड़ा खतरा, इन्हें राष्ट्रीय शत्रु घोषित किया जाये - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनीस्तर पर नाकाम हैँ और अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैँ - सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हर साल रावण कद बढ़ाता कमीशन के चक़्कर में

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota