मोंटेक सिंह अहलूवालिया का इस्तीफा


इस आदमी ने आम भारत वासियों का बहुत अपमान किया

मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने इस्तीफा दिया 
Sunday, May 18, 2014
http://zeenews.india.com

नई दिल्ली : योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। आयोग के अन्य सदस्य भी इस्तीफा देने की प्रक्रिया में हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक के बाद अहलूवालिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आयोग के सदस्य बी के चतुर्वेदी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

चतुर्वेदी ने कहा कि उपाध्यक्ष ने अपना इस्तीफा दे दिया है। मुझे अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन मैंने आज सुबह योजना आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। अहलूवालिया के अलावा आयोग के पूर्णकालिक सदस्यों में बी के चतुर्वेदी, सौमित्र चौधरी, सईदा हामिद, नरेंद्र जाधव, अभिजीत सेन, मिहिर शाह, के कस्तुरीरंगन तथा अरूण मायरा शामिल थे।

ऐसी परंपरा है कि आम चुनावों के सभी सदस्य अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दे देते हैं। प्रधानमंत्री आयोग के अध्यक्ष भी होते हैं। योजना आयोग के सदस्यों का कार्यकाल सरकार के साथ समाप्त होता है।

आम चुनावों के नतीजों के बाद केंद्र में भाजपा की अगुवाई में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। नई सरकार आयोग का पुनर्गठन करेगी। (एजेंसी)

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

भारत का परमवैभव तथा विश्वगुरुत्व हम में से प्रत्येक के पुरुषार्थ से सिद्ध होने वाला है – डॉ. मोहन भागवत जी

मेटा और मस्क का भारतीय संप्रभुता विरोधी रवैया बड़ा खतरा, इन्हें राष्ट्रीय शत्रु घोषित किया जाये - अरविन्द सिसोदिया

कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनीस्तर पर नाकाम हैँ और अपनी नाकामी का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ते हैँ - सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हर साल रावण कद बढ़ाता कमीशन के चक़्कर में

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota