मोदी ऐप पर सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया




मोदी ऐप पर सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत लोगों ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया..
sanjeevnitoday.com | Wednesday, November 23, 2016 |

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ऐप पर एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले पांच लाख लोगों में से 93 प्रतिशत से अधिक ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे पर जनता की प्रतिक्रिया मांगे जाने के एक दिन बाद पीएमओ ने आज यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सर्वेक्षण के नतीजों के साथ ट्वीट कर कहा, ‘‘ मैं इस सर्वेक्षण में ऐतिहासिक भागीदारी के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। गहन विचारों और टिप्पणियों को पढ़ना संतोषजनक है।’’ प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने लेख का लिंक साझा करते हुए कहा, ‘‘ ऐप सर्वेक्षण को अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली. रिकार्ड संख्या में लोगों ने अपने विचार साझा किए।’’ इस सर्वेक्षण का परिणाम आईटी एवं दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज शाम मंत्रिमंडल की बैठक में पढ़ा जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे ‘‘लोगों का मूड पता चलता है।’’
इस सर्वेक्षण के महज 24 घंटों में पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की और अपने विचार रखे। ‘‘ यह किसी भी लिहाज से काफी बड़ी संख्या है। भारत में ऐसी नीति या राजनीतिक मुद्दों पर कोई जनमत सर्वेक्षण नहीं किया गया।’’ इस सर्वेक्षण में महज दो प्रतिशत लोगों ने सरकार की विमुद्रीकरण की पहल को ‘बहुत खराब’ करार दिया।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

हिन्दू श्राद्ध पक्ष : Pitra Paksha

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'