राष्ट्रभाषा को स्थापित करने का तरीका अटल जी ने बताया था Hindi
अंग्रेजी भाषा को ,विदेशी स्वार्थ बनाये रखने के लिए, कांग्रेस ने, देश को गूंगा और बहरा करके रख दिया -- अरविन्द सीसोदिया विदेशी हितों को बनाये रखने के लिए अंग्रेजी को भारत में बनाये रखा गया । १२ दिसम्बर १९६७ क़ी तारीख में सरकारी भाषा संशोधन विधेयक और प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए , तत्कालीन लोकसभा के सदस्य और भारतीय जनसंघ के नेता जो बाद में प्रधानमंत्री भी बने, अटलबिहारी वाजपेयी जी का भाषण पढ़ रहा था, इस भाषण में उनने राजभाषा हिंदी के पक्ष में जो कुछ कहा उसके कुछ सार्थक अंश निम्न प्रकार से हैं..... अध्यक्ष महोदय , जब मैं श्री फ़्रेंक एंथनी का भाषण सुन रहा था तो मुझे १६५० के इंग्लैंड की याद आ रही थी | उस समय इग्लैंड मैं दो भाषाएँ चलतीं थी | एक फ्रेंच भाषा और दूसरी लैटिन भाषा | जितने भी कानून बनते थे फ्रेंच भाषा मैं बनते थे और उंची शिक्षा की भाषा लैटिन थी | उस समय फ्रेंच और लैटिन को बनाये रखने के लिए, अंग्रेजी को न...