संदेश

विजयादशमी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विजयादशमी,दसों दिशाओं पर विजय...

चित्र
दशहरा (विजयादशमी) - अरविन्द सीसौदिया , कोटा, राजस्थान दसों दिशाओं में जायें ..., दल - बादल से छा जायें । उमड़ - घुमड़ कर हर धरती को, नंदनवन सा लहरायें।। बाल संस्कार पर यह लेख बहुत सुन्दर प्रस्तुति से लिखा गया है... १. दशहरा (विजयादशमी) अर्थ: दश यानी दस व हरा यानी हार गए हैं । दशहरेके पहले नौ दिनोंके नवरात्रिमें दसों दिशाएं देवीकी शक्तिसे प्रभारित होती हैं व उनपर नियंत्रण प्राप्त होता है, दसों दिशाओंपर विजय प्राप्त हुई होती है । आश्विन शुक्ल दशमीको विजयादशमी कहा जाता है । विजयके संदर्भमें इस दिनके दशहरा, विजयादशमी इत्यादि नाम हैं । यह साडेतीन मुहूर्तोंमेंसे एक है । दुर्गानवरात्रिकी समाप्तिपर यह दिन आता है; इसलिए इसे `नवरात्रिका समाप्ति-दिन' भी मानते हैं । कुछ स्थानोंपर नवराथि नवमीके दिन, तो कुछ स्थानोंपर दशमीके दिन विसर्जित करते है । इस दिन सीमोल्लंघन, शमीपूजन, अपराजितापूजन व शस्त्रपूजा, ये चार विधियां की जाती हैं ।  १.१. इतिहास रामके पूर्वज अयोध्याधीश रघुने विश्वजीत यज्ञ किया । सर्व संपत्ति दान कर वे एक पर्णकुटीमें ( पत्तो द्वारा निर्मित कुटिया ) रहने लगे । वहां कौत्स आय...

समाज को सदाचरण की प्रेरणा देता है दशहरा Dashahara

चित्र
समाज को सदाचरण की प्रेरणा देता है- दशहरा - अरविन्द सिसौदिया    9414180151 पूरे देश में मूलरूप से विजया दसमी अर्थात दशहरा का पर्व श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में ही मनाया जाता है। इसदिन रावण कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतलों कों सार्वजनिकरूप से दहन होता है। रामलीलाओं का भी आज ही के दिन समापन का विधान है। भगवान श्रीराम रावण वध के बाद दीपावली के दिन अयोध्या प्रवेश करते है। जिसके उपलक्ष्य में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इन दोनों पर्वों की सघनता व्यापकता एवं लोक तान्यजा यह दर्शाता है कि भगवान श्रीराम इस देश के प्राण है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में, अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में, अहंकार पर सदाचार की जय के रूप में देखा जाता है। यह पर्व समाज में सदाचरण की प्रेरणा देता है तथा बताता है कि गलत मार्ग पर चलने वालों का हमेशा अंत भी बुरा ही होता है। ----- अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व  विजया दसमी दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ र...