भगवा आतंकवाद कांग्रेस का सियासी खेल,बिहार चुनाव हेतु
भगवा आतंकवाद शब्द एक सोची समझी साजिस - अरविन्द सीसोदिया भगवा आतंकवाद शब्द ही देश को गाली है, इस तरह के शब्द प्रयोग को साम्रदायिकता है, इस पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए, भगवा रंग सूर्योदय का रंग है, भगवा रंग आरती का रंग है, भगवा रंग जीवन की आधार भूता अग्नि का रंग है, हिन्दू देवी देवताओं का रंग है, हिन्दू धर्माचार्यों की वेष भूषा का रंग है, भगवा रंग त्याग और बलिदान का रंग है, साधू संतों का रंग है! केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम की ‘भगवा आतंकवाद’ की परिभाषा को माना जाये तो, व्यक्ती उसके धर्म से अपराधी माना जाएगा या पहचान विशेष से अपराधी माना जाएगा जैसे कि इस्लामिक व्यक्ती के आतंकवाद को ' हरा आतंकवाद' कहा जाएगा , इसाई व्यक्ती के आतंकवाद को 'सफेद आतंकवाद' कहा जाएगा , साम्यवादी व्यक्ती के आतंकवाद को 'लाल आतंकवाद' कहा जाएगा , बौध्य व्यक्ती से जुड़े आतंकवाद को 'कत्थई आतंकवाद' कहा जाएगा ...