संदेश

नवरात्र : सर्व मंगल मांगल्ये

चित्र
सर्व मंगल मांगल्ये तारीख: 12 Oct 2015 वर्ष में दो बार शारदीय नवरात्र और वासन्तिक नवरात्र में शक्ति की पूजा की जाती है। यह शक्ति दुर्गा, काली, सरस्वती, लक्ष्मी आदि के रूप में पूजी जाती है। ये शक्तियां निर्माण भी करती हैं और संहार भी। जब निर्माण करती हैं तो मनुष्य में देवत्व का गुण बढ़ जाता है, धरा पर स्वर्ग उतर आता है। लेकिन जब विनाश करती हैं तो दैत्य समाज में हाहाकार मचा देती हैं। यह शक्ति जय है, कल्याण है, शान्ति है, सुन्दरता है, सर्व मंगल मांगल्ये.. है। सबके हित को साधने वाली है। यह शक्ति हम सबके अन्दर भी है। बस, इसको जगाने की आवश्यकता है। इसको जगाए बिना हमारा जीवन सार्थक नहीं है। अत: अपने भीतर छिपी 'परम शक्ति' को जानना, समझना, उसके अनुरूप व्यवहार करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। यदि ऐसा होगा तभी हम अपनी नई पीढ़ी को राम और रावण के चरित्र का अन्तर समझा पाएंगे। हमें सबका उत्पीड़न करने वाले रावण जैसा बनना है या भगवान राम जैसा सबकी संभाल करने वाला, सबसे प्रेम करने वाला, सबकी पीड़ा हरने वाला व्यक्तित्व उभारना है। नई पीढ़ी को यह अन्तर हम केवल कथा-कहानी सुनाकर नहीं बता पाएंगे। इ...

सोनिया-राहुल की गोलमाल कम्पनी

चित्र
सोनिया-राहुल की गोलमाल कम्पनी : यंग इंडिया लागत 50 लाख, कमाई 500 करोड़ तारीख: 05 Oct 2015 अरुण कुमार सिंह - कहते हैं कि भारत में एक परिवार ऐसा है, जो करता तो कुछ नहीं है, पर उसकी सम्पत्ति में हर महीने करोड़ों रुपए की बढ़ोतरी हो रही है। वह परिवार है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  का। कहा जा रहा है कि इस परिवार की दिल्ली सहित भारत के एक दर्जन से अधिक शहरों में अच-अचल सम्पत्ति है, जिसकी कीमत अरबों रुपए है। अब सवाल उठता है कि इन दोनों के पास इतनी सम्पत्ति कहां से आई? सूत्र कहते हैं कि इस परिवार ने अपने पद का दुरुपयोग और धोखा करके तथा षड्यंत्र रच करके सम्पत्ति बनाई है। इसका उदाहरण है अंग्रेजी अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मामला। अनुमान है कि इस अखबार की लगभग 500 करोड़ रुपए की सम्पत्ति लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई, भोपाल, इन्दौर, पटना, पंचकुला आदि शहरों मेें है। कथित धोखा और आपराधिक षड्यंत्र करके इस सम्पत्ति का मालिकाना हक 2012 में ‘यंग इंडिया’ नामक कम्पनी को केवल 50 लाख रुपए में दे दिया गया।  इस कम्पनी के 76 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास हैं। यानी यही इस कम्पनी के मालिक...

नर से नारायण बनने का मार्ग : एकात्म मानवदर्शन

चित्र
नर से नारायण बनने का मार्ग बताता है एकात्म मानवदर्शन साभार:: पाञ्चजन्य              साकेन्द्र प्रताप वर्मा प्रख्यात चिंतक और विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि स्वतंत्रता के पश्चात देश की दिशा को लेकर कोई स्पष्टता नहीं रही। स्वतंत्र भारत की गतिविधियों पर लगभग 18 वर्ष तक उन्होंने गहन चिंतन किया। उससे निकली भावधारा एकात्म मानव  दर्शन या एकात्म मानववाद के रूप में सामने आई। इस दर्शन की जड़ें हिन्दुस्थान में समाहित हैं तथा यह समाज के समस्त मानवों के लिए आत्मगौरव से परिपूर्ण, आत्मीयतायुक्त, सत्य के धरातल पर स्थापित कर्ता-बोध का संदेश है। भारत का यह दुर्भाग्य ही था कि इस चिंतन के जनक, इस चिंतन को प्रस्तुत करने के मात्र तीन वर्ष बाद 11 फरवरी, 1968 को चिंतन से घबराये लोगों की साजिश का शिकार बन गए। दीनदयाल जी ने कहा था कि हमने अपनी प्राचीन संस्कृति का विचार किया है, परन्तु हम कोई पुरातत्ववेत्ता नहीं हैं जो किसी पुरातत्व संग्रहालय के संरक्षक बनकर बैठ जाएं। हमारा ध्येय संस्कृति का संरक्षण नहीं है, अपितु उसे गति देकर सजीव व सक्षम बनान...

एक हिन्दू देश में : गौमांस भक्षण हिन्दुंओं का अपमान और घोर साम्प्रदायिकता है

चित्र
गौमांस भक्षण रूकने से क्या बिगड़ जाएगा ? प्रवीण गुगनानी साभार :: न्यूज़ भारती सम्पूर्ण भारत में दादरी की धूम है। नेता दादरी के पहाड़े पढ़ रहे हैं तो उनके चमचे दादरी की गिनती को अनगिनत तक गिने जा रहे हैं। धर्मनिरपेक्षता की मोक्ष भूमि बन गया है दादरी। दु:ख तो सभी को है, सम्पूर्ण भारत को है। अंततः हमारे संस्कार और हमारा देश “सर्वे भवन्तु सुखिन:” की सतत कामना करनेवाला राष्ट्र सदियों से रहा है और इस धर्मनिरपेक्ष जैसे अशब्द के पापपूर्ण अविष्कार से तो हजारों वर्ष पूर्व से रहा है। गौमांस भक्षण से उत्पन्न होनेवाली समस्याओं का विश्लेषण करें तो हमें मुस्लिम समाज द्वारा किये जा रहे गौमांस भक्षण के इतिहास को भी समझ लेना चाहिए। उल्लेखनीय और चिंतनीय विषय है कि मुस्लिम समाज के लगभग नौ सौ वर्षों के इतिहास में प्रारम्भ के सात सौ वर्षों में मुस्लिमों द्वारा कभी भी गौमांस खाने के तथ्य नहीं मिलते हैं। इतिहास में कभी भी गौमांस मुस्लिम समाज के पूर्वजों का भोजन नहीं रहा है। मध्य और पश्चिम एशिया में जहां के मुस्लिम मूल निवासी कहलाते हैं या जहां मुस्लिम समाज का सर्वप्रथम उद्भव हुआ, वहां गाय नामक प्राणी...

आखिर कहाँ गया जयगढ़ किले का खजाना ?

चित्र
आखिर कहाँ  गया जयगढ़ किले का खजाना_____________________ कुंवर लवपाल् सिंह (09320854858) न्यू मुम्बई । अक्सर सुनने को मिलता है कि आपातकाल में भारत सरकार ने जयपुर के पूर्व राजघराने पर छापे मारकर उनका खजाना जब्त किया था, राजस्थान में यह खबर आम है कि - चूँकि जयपुर की महारानी गायत्री देवी कांग्रेस व इंदिरा गांधी की विरोधी थी अत: आपातकाल में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जयपुर राजपरिवार के सभी परिसरों पर छापे की कार्यवाही करवाई, जिनमें जयगढ़ का किला प्रमुख था, कहते कि राजा मानसिंह की अकबर के साथ संधि थी (जो की मन घंडन्त और सच्चाई से परे बाते हे, जिसका कोई भी प्रमाण मूल ऐतिहासिक बुक में नहीं हे पर अबुल फजल और कर्नल टॉड ने ऐसा ही लिखा हे., अंदेशा हे की ये सब राजपूतो को आपस में लड़वाने के लिए भ्रान्ति मात्र हे.)... राजा मानसिंह अकबर के सेनापति के रूप में जहाँ कहीं आक्रमण कर जीत हासिल करेंगे उस राज्य पर राज अकबर होगा और उस राज्य के खजाने में मिला धन राजा मानसिंह का होगा| इसी कहानी के अनुसार राजा मानसिंह ने अफगानिस्तान सहित कई राज्यों पर जीत हासिल कर वहां से ढेर सारा धन प्रा...

चीन : 6 लोगों की मौत, पार्सल बमों से किए गए ब्लास्ट

चित्र
15 सीरियल धमाकों से दहला चीन, 6 लोगों की मौत, पार्सल बमों से किए गए ब्लास्ट aajtak.in [Edited By: स्वपनल सोनल] | नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2015 चीन के गुआंग्शी इलाके में बुधवार को हुए 15 सीरियल धमाकों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधि‍क घायल हो गए हैं. हमलावरों ने अलग-अलग ठिकानों पर पार्सल बम रखे थे. इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है. चीन की मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, पहला धमाका स्थानीय समयानुसार करीब 3 बजकर 50 मिनट पर हुआ. इसके बाद शाम के 5 बजते-बजते 15 धमाकों की आवाज से पूरा गुआंग्शी इलाका थर्रा गया. धमाके में एक इमारत के ढहने की भी खबर है. चीन में बुधवार को शहीदी दिवस भी मनाया जा रहा है. शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ज्यादातर धमाके लियुझोउ शहर के पास के इलाकों में हुए हैं. इसमें बसअड्डा, अस्पताल, जेल, सुपर मार्केट, सब्जी बाजार और हॉस्टल को निशाना बनाया गया. धमाकों के लिए पार्सल बम का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से लावारिस पार्सल से दूर रहने को कहा है. शिन्हुआ के अनुसार, हमलावरों ने धमाके के लिए एक ए...

मजहब परस्ती से ऊपर हो वतनपरस्ती - साकेन्द्र प्रताप वर्मा

सेकुलरवाद बनाम राष्ट्रवाद - मजहब परस्ती से ऊपर हो वतनपरस्ती -साकेन्द्र प्रताप वर्मा तारीख: 28 Sep 2015 देश की छद्म सेकुलर राजनीति ने भारतीय मुस्लिम मानस को देश के लिए उपयोगी न बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सन् 1905 में अंग्रेजी हुकूमत ने हिन्दू और मुसलमान के नाम पर बंगाल का विभाजन किया था, किंतु अंग्रेजों का षड्यंत्र सफल नहीं हुआ और हिन्दू-मुस्लिम एकता नहीं टूटी। दोनों ने डटकर मुकाबला किया। विभाजन समाप्त हुआ। उसके बाद अंग्रेजों के प्रयास, लोकमान्य तिलक के बजाय गांधी के हाथों में कांग्रेस का नेतृत्व तथा इकबाल द्वारा जिन्ना को उकसाने के षड्यंत्रों ने भारत को विभाजन तक लाकर खड़ा कर दिया। आज भी मुसलमानों को सच समझाने के बजाय वोट बैंक के रूप में एकत्र करने के ही प्रयास अधिकांश राजनेताओं द्वारा किये जा रहे हैं।  इस देश में रहीम, रसखान, मलिक मोहम्मद जायसी, अश्फाक उल्ला खान, बहादुरशाह जफर ने अपने-अपने तरीके से राष्ट्रवाद से मुस्लिम समुदाय को जुड़ने की प्रेरणा दी है। बहादुरशाह जफर के दो बेटों का सिर कलम करके उनके सामने पेश किया गया और अंग्रेजी हुक्मरानों ने कहा कि आत्मसमर्पण करो ...

राष्ट्रवाद के सारथी : संघ के विचार

चित्र
शनिवार, 26 सितंबर 2015 व्यक्ति विशेष: मोहन भागवत कैसे बनें मोदी के 'कृष्ण'  सबसे तकतवर हस्ती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद से ही राजनीतिक के आसमान पर सबसे चमकदार चेहरा बन कर चमक रहे हैं नरेंद्र मोदी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजनीति की दुनिया से अलग देश में दूसरा सबसे ताकतवर शख्स कौन हैं? दरअसल मोहन भागवत वो शख्स भी है जिन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सबसे अहम रोल निभाया है. देश के सबसे बड़े संगठन, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को चलाते हैं. उनका संगठन, आरएसएस यूं तो जाहिरी तौर पर राजनीतिक गतिविधियों से परहेज करता है लेकिन बीजेपी को चुनावी जंग जिताने में पर्दे के पीछे आऱएसएस औऱ उसके प्रमुख मोहन भागवत का सबसे अहम योगदान माना जाता है. मोहन भागवत का नाम यूं तो मीडिया में कभी-कभार ही चमकता है लेकिन केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से वो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरते रहे हैं. पिछले दिनों आरक्षण के मुद्दे पर उनके ताजा बयान ने एक बार फिर देश में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है. राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ यानी...

'जिएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो देश के लिए।'- मोदी

चित्र
सैन होज़े: अमेरिका के सैन होज़े शहर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस को निशाना बनाने से नहीं चुके, यहां तक की उन्होंने 'दामाद' एंगल को भी छू ही दिया है। सैन होज़े, कैलिफोर्निया के ठसाठस भरे सैप सेंटर में पीएम मोदी ने कहा 'हमारे देश में राजनेताओं के खिलाफ आरोप लगने में वक्त नहीं लगता। उसने 50 करोड़ कमा लिए, उसके बेटे ने 250 करोड़, उसकी बेटी ने 500 करोड़, किसी के दामाद ने 1000 करोड़।' दामाद वाली टिप्पणी को सुनकर दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 'जीना सिर्फ देश के लिए' हालांकि प्रधानमंत्री इससे पहले भी इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रोबर्ट वाड्रा और उनके विवादित भूमि सौदे के संदर्भ में लिया जाता है। इसके बाद पीएम मोदी ने सभागार में बैठे 18 हज़ार दर्शकों से पूछा क्या आप इन सबसे थक नहीं गए हैं? क्या आपको गुस्सा नहीं आता? मेरे देशवासियों मैं आप सबके बीच में खड़ा हूं। क्या ऐसा कोई इलज़ाम मुझ पर लगा है? इस सवाल पर दर्शकों की तरफ से 'नहीं' का जवाब सुनाई दिया। इसके...

किसानों की दुर्दशा और कांग्रेस

चित्र
किसान भी जानता है कि कांग्रेस नौटंकी कर रही है - सिसोदिया मोदी सरकार की नई फसल बीमा योजना से कांग्रेस में घबराहट - भाजपा कोटा, 28 सितम्बर। भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुये कहा “किसान भी जानते हैं कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस नौटंकी कर रही है।” उन्होने दावा किया कि “ किसानों की असली चिंता ही भाजपा ने की है, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहायता नियमों का सरलीकरण भाजपा की ही देन है।” सीसोदिया ने दावा किया “नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के हित के लिये नई फसल बीमा योजना तैयार कर रही है, जिसमें किसानों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देने पर भी विचार हो रहा है। इससे कांग्रेस में घबराहट है और वह छदम किसान हित चिन्तक की नौटंकी कर रही है।” सिसोदिया ने कहा “केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने हाल ही में जून में भोपाल में, घोषणा की है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को देश के गांव, गरीब और किसानों की चिंता है तथा वह किसानों के लिये नई फसल बीमा योजना लाने वाली है। इस योजना में किसानों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी भी...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता की अनुभूति हो – परम पूज्य डॉ. मोहनराव भागवत जी

चित्र
समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता की अनुभूति हो – डॉ. मोहनराव भागवत जी शिमला, 24 सितम्बर, 2015 (विसंकें) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. मोहन राव भागवत ने सामाजिक समरसता पर बल दिया है. उन्होंने कहा है कि समाज यदि एकमत होकर चलेगा तो इससे सामाजिक एकता को बल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सबको मन्दिर में प्रवेश, पानी का सामूहिक स्रोत तथा अंतिम संस्कार के लिए समान श्मशान स्थल की व्यवस्था हो. समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता की अनुभूति हो इस ओर सबके प्रयास रहने चाहिए. यदि ऐसा नहीं हुआ तो समाज को तोड़ने वाली ताकतें अधिक प्रभावी होंगी. इसके लिए जाति बिरादरी के प्रमुखों तथा संत समाज को अधिक प्रयत्न करने होंगे. समाज में सद्भाव बढाने के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों को आपस में संवाद बढ़ाकर मिलकर प्रयास करने चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारा विचार तो एकात्मता का है लेकिन यह हमारे आचरण में भी आना चाहिए इसी में इसकी सार्थकता है. डॉ. मोहन भागवत कुल्लू के देव सदन में कुल्लू जिला के देव प्रतिनिधियों (कारदार, पुजारी तथा गुरों) की सगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे. इस संगोष्ठी का आयोजन स...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय : जीवन परिचय

चित्र
दीनदयाल उपाध्याय पूरा नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्य नाम दीना जन्म 25 सितंबर , सन्  1916  ई. जन्म भूमि नगला चंद्रभान,  मथुरा मृत्यु 11 फ़रवरी , सन्  1968  ई. मृत्यु स्थान मुग़लसराय अभिभावक भगवती प्रसाद उपाध्याय, रामप्यारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पद अध्यक्ष कार्य काल सन  1953  से  1968  ई. शिक्षा बी. ए विद्यालय बिड़ला कॉलेज, एस.डी. कॉलेज, कानपुर भाषा हिन्दी रचनाएँ राष्ट्र धर्म, पांचजन्य, स्वदेश, एकात्म मानववाद, लोकमान्य तिलक की राजनीति अन्य जानकारी दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक 'एकात्म मानववाद' (इंटीग्रल ह्यूमेनिज़्म) है जिसमें साम्यवाद और पूंजीवाद, दोनों की समालोचना की गई है। बाहरी कड़ियाँ दीनदयाल उपाध्याय http://bharatdiscovery.org/india पंडित दीनदयाल उपाध्याय  (जन्म: 25 सितंबर ,  1916  - मृत्यु:  11 फ़रवरी   1968 ) भारतीय जनसंघ  के नेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्य...