आतंकी संगठनों से राजनैतिक नेताओं की जीवनरक्षा के प्रति सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहना होगा - अरविन्द सिसौदिया
आतंकी संगठनों से राजनैतिक नेताओं की जीवनरक्षा के प्रति सुरक्षा एजेंसियों को सर्तक रहना होगा - अरविन्द सिसौदिया भारत में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिन्दुत्ववादी माना जाता है तथा ये कट्टर इस्लामिक आतंकी गतिविधियों को अंजाम देनें वाले आतंकी संगठनों के निशानें पर हैं। केन्द्र सरकार को इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखना ही होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गुजरात में जनप्रतिनिधि के तौर पर यात्रा ही दंगों एवं आतंकी हमलों से लोहा लेते हुये हुई है। देश में तीन तलाक समाप्ती, जम्मू और कश्मीर में धारा 370 की समाप्ती और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण,सीएए कानून एवं सर्जिकल स्ट्राईक जैसे बडे कामों को लेकर निश्चित ही कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकी संगठनों के निशानें पर वे हैं। उनकी जान को खतरा है। पिछले दिनों जापान में चुनाव अभियान के दौरान वहां के प्रमुख राजनेता की हत्या कर दी गई। अमेरिका में भी तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच कई राजनैतिक हत्यायें हुई है। कई बार घटना को अंजाम देनें वाला कोई व्यक्ति होता या संगठन कोई होता है। मगर उ...