Coronavirus कोरोना अभी गया नहीं है, सावधानी बरतना हम सबकी जिम्मेदारी-पीएम मोदी PM Modi
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार दिनांक 28.11.2021 को “मन की बात” कार्यक्रम के 83 वें एपिसोड को सम्बोधित करते हुये सभी देशवासियों को सजग किया, सावधान किया कि कोरोना अभी गया नहीं है। सावधानी रखें अपना बचाव करते रहें। कोरोना अभी गया नहीं है, सावधानी बरतना हम सबकी जिम्मेदारी-पीएम मोदी आप इस साल को कैसे विदा कर रहे हैं, नए साल में क्या कुछ करने वाले हैं, ये भी जरुर बताइये और हां ये कभी मत भूलना कोरोना अभी गया नहीं है। सावधानी बरतना हम सब की जिम्मेदारी है-पीएम मोदी ----- * लंदन। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले सामने आए कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट अब दुनिया भर में तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है। इटली और जर्मनी में ओमीक्रोन के मामलों की पुष्टि हुई है। दुनियाभर में हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों की जांच की रही है। * बेंगलुरु। कोविड के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका के 2 नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनके नमूनों को स्वरूप के बारे में पता लगाने के उद्देश्य से आगे की जांच के लिए भेज दिया ...