BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
 
       अमित शाह का दावा, BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी  आईबीएन-7 | Apr 30, 2015   नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। ये ऐलान आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया। उनके मुताबिक सदस्यता अभियान के आखरी दिन पार्टी के कुल 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बन गए हैं। बीजेपी एक महासंपर्क अभियान के तहत इन सदस्यों को कार्यकर्ता बनाएगी। अब तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी साढ़े सात करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती थी।  फिलीपींस की आबादी से ज्यादा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के चार गुना से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या हैं। बीजेपी का दावा है वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ 43 लाख के पार पहुंच गई है। बीजेपी के 10 करोड़ी होने के अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर खूब जश्न मनाया गया।  बीजेपी से पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी थी। आंकड़ों के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साढ़े 7 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं। लेकिन अब बीजेपी उससे बहुत आगे निकल चुकी है। हालांकि बीजेपी पर ये आरोप भ...
.jpg) 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
