BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी



अमित शाह का दावा, BJP बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
आईबीएन-7 | Apr 30, 2015

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। ये ऐलान आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने किया। उनके मुताबिक सदस्यता अभियान के आखरी दिन पार्टी के कुल 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बन गए हैं। बीजेपी एक महासंपर्क अभियान के तहत इन सदस्यों को कार्यकर्ता बनाएगी। अब तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी साढ़े सात करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती थी।
फिलीपींस की आबादी से ज्यादा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के चार गुना से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या हैं। बीजेपी का दावा है वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ 43 लाख के पार पहुंच गई है। बीजेपी के 10 करोड़ी होने के अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर खूब जश्न मनाया गया।
बीजेपी से पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी थी। आंकड़ों के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साढ़े 7 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं। लेकिन अब बीजेपी उससे बहुत आगे निकल चुकी है। हालांकि बीजेपी पर ये आरोप भी लग रहे हैं कि कुछ लोगों को बिना मिस्ड कॉल दिए ही सदस्य बना दिया गया। विपक्ष ने भी बीजेपी के 10 करोड़ सदस्यों के दावे को फर्जी बताया है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। अमित शाह ने कहा कि ये सारे आरोप तब लगे थे जब 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था। उससे पहले किसी ने कुछ नहीं कहा।
बीजेपी के मुताबिक सबसे ज्यादा सदस्य यूपी में बने हैं जहां आंकड़ा एक करोड़ पार कर चुका है। साथ ही दक्षिण भारत के सात राज्यों में जहां बीजेपी कमजोर मानी जाती है वहां पर भी पिछले अभियान के मुकाबले इस बार तीन से सात गुणा ज्यादा सदस्य बने हैं। बीजेपी ने पिछले साल नवंबर में सदस्यता अभियान शुरू किया था। मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाने की मुहिम शुरू की गई थी। जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 6 महीने तक चलने वाला ये सदस्यता अभियान 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है।
अब बीजेपी के नए सदस्यों का सत्यापन किया जाएगा। उन्हें पार्टी के विचारों और सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। नए सदस्यों में से 15 लाख लोगों को चुनकर उन्हें जुलाई से कार्यकर्ता बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 या उससे ज्यादा सदस्य बनाने में मदद की है उन्हें सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

एक ईसा, एक बाइबल, लेकिन ईसाइयों में भी हैँ बहुतसारी भिन्नतायें

जर्मनी नें आंतरिक सुरक्षा हेतु 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की

चुनाव आयोग को चोर कहना, पूरे शासनतंत्र को अपमानित करना है, संविधान विपक्ष को इस तरह की गिरी हुई हरकतों की अनुमति नहीं देता

7 अक्टूबर: मोदीजी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण

भारत की 80 करोड़ से अधिक आबादी मेटा की पकड़ में है....?

स्टारलिंक Starlink

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके, सड़कों पर अराजकता फैलाकर और जनता को गुमराह करके सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है - शिवराज सिंह चौहान

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा,संवैधानिक संस्थाओं की अनिवार्य जबाबदेही है — अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास