अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नरेंद्र मोदी की तारीफ में लेख लिखा



               ओबामा ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया 'रिफॉर्मर-इन-चीफ'

ibnkhabar.com | Apr 16, 2015

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में लेख लिखा है। लेख में ओबामा ने मोदी की जी खोलकर तारीफ की है और उन्हें भारत का रिफॉर्मर-इन-चीफ करार दिया है। ओबामा ने ये लेख दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट निकालने के मौके पर लिखा है।

ओबामा ने लिखा है कि नरेंद्र मोदी बचपन में अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाया करते थे। आज वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया हैं और एक गरीब किशोर से प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी कहानी उभरते भारत के जोश और क्षमताओं को प्रदर्शित करती है।
ओबामा ने लिखा है कि देश को आगे ले जाने के लिए दृढ़संकल्पित मोदी का मकसद गरीबी को कम करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, महिलाओं और लड़कियों का सशक्तिकरण है। भारत की तरह, वो आधुनिकता और परंपरा के समागम हैं। जो योग के लिए समर्पित हैं और भारतीय नागरिकों से ट्विटर के जरिए जुड़ते है व डिजिटल इंडिया का सपना देखते हैं।

ओबामा ने लिखा है कि जब वे वॉशिंगटन आए तो नरेंद्र और मैं डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर गए थे। हमने गांधी और किंग की शिक्षाओं को याद किया कि कैसे हमारे देश में पृष्ठभूमि और आस्था की विविधता एक ताकत है जिसकी हमें रक्षा करनी है। भारत में एक अरब से भी ज्यादा भारतीय साथ-साथ रह रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं, ये पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

भारत में मुस्लिम आबादी फल फूल रही है और पड़ोसी देश में हिंदू तेजी से समाप्त हो रहा है

अवरोध और अपमान की राष्ट्रघाती विपक्षी राजनीति को जनता सबक सिखाएगी — अरविंद सिसोदिया