मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार : सर्वे


एनडीए बनाएगी सरकार, बहुमत के बन रहे आसार: सर्वेक्षण
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम 15-04-2014

चुनाव प्रक्रिया के बीच एनडीटीवी-हंसा रिसर्च ग्रुप की ओर से किए गए एक जनमत सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को अपने सहयोगी दलों के साथ 275 सीटें मिल सकती हैं। सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है।

भाजपा को अपने बलबूते 226 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को इतनी सीटें पहले कभी नहीं मिलीं। भाजपा की तुलना में कांग्रेस के खाते में केवल 92 सीटें दिखाई गई हैं। वह सहयोगी दलों के साथ 111 सीटों तक ही पहुंचती दिख रही है।
अगर चुनाव नतीजे इस अनुमान के मुताबिक ही आए तो यह कांग्रेस की सबसे करारी हार होगी। कांग्रेस को इसके पहले सबसे कम 114 सीटें 1999 में मिली थीं। यह जनमत सर्वेक्षण अप्रैल के पहले सप्ताह में किया गया। अभी मतदान के पांच चरण बाकी हैं।
एनडीटीवी की ओर से मार्च में किए गए सर्वेक्षण में भाजपा और सहयोगी दलों को 259 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। ताजा सर्वे में भाजपा की बढ़त का कारण उत्तर प्रदेश की 80 में से 51, महाराष्ट्र की 48 में से 37 और बिहार की 40 में से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा सीमांध्र में भाजपा की नई सहयोगी तेदेपा को 15 सीटें मिलना भी है। सर्वे के अनुसार नतीजों में दो फीसद का हेरफेर संभंव है।
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को यूपी में महज पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि मुलायम सिंह यादव की सपा को पिछले चुनाव में मिलीं 23 सीटों के मुकाबले इस बार 14 सीट मिलती दिख रही हैं। बसपा को पिछली बार से आधी 10 सीटें मिलने की उम्मीद है।
कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है। यहां कांग्रेस 14 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में मिलीं 19 सीटों के मुकाबले इस बार 12 सीटें ही मिलने का अनुमान लगाया गया है। पंजाब में भाजपा के सहयोगी शिअद को सात और कांग्रेस को छह सीटें मिल सकती हैं। पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में भाजपा को 22 और कांग्रेस को चार सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

आन बान और शान का पर्व भुजरिया

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

Instead of Opposing the RSS, Intolerant Americans Should Look Within — Arvind Sisodia

अर्द्धनारिश्वर स्त्री, समान अस्तित्व का सम्मान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

दुनिया भर की धार्मिक संस्कृति में हिन्दू धर्म की झलक World Sanatan Dharma

असहिष्णु अमेरिकियों को अपने भीतर झांकना चाहिए - अरविंद सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

हिंदुत्व ही सबसे ज्यादा महिला सम्मान देता है - अरविन्द सिसोदिया