सोनिया, राहुल के खून में फासीवाद: भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी





सोनिया और राहुल के खून में फासीवाद: भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी

ज़ी मीडिया ब्यूरो
http://zeenews.india.com/hindi/news/lok-sabha-elections-2014/sonia-and-rahul-have-fascism-in-their-blood/207303

नई दिल्ली : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को बार-बार हिटलर कहे जाने पर भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर जबरदस्त पलटवार किया है। लेखी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खून में फासीवाद है।

गांधी परिवार पर जवाबी हमले में लेखी ने कहा, `फासीवाद सोनिया और राहुल गांधी के खून में है। सोनिया गांधी के पिता स्टेफनो मेनो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर हिटलर का साथ देते हुए सोवियत सेना के खिलाफ लड़े थे। सोनिया के पिता मुसोलिनी और इटली की नेशनल फासिस्ट पार्टी के कट्टर समर्थक थे। मुझे नहीं पता कि वो लोग किस आधार पर नरेंद्र मोदी को हिटलर कह रहे हैं।`

लेखी का यह जवाबी हमला कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर, मुसोलिनी, ईदी अमीन और जिया उल हक से की थी। सिंघवी ने मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि ये सभी तानाशाह जनसाधारण द्वारा निर्वाचित किये जाते थे लेकिन उनके चुनाव का यह मतलब नहीं था कि उन्हें जनसंहार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों से छूट मिल गई।

सिंघवी ने कहा था कि किसी भी तरीके से चुनाव में मिला जनादेश किसी के भी नरसंहार या सांप्रदायिकता को जायज नहीं ठहरा सकता। हिटलर और मुसोलिनी दोनों ही बड़े अंतराल से चुनाव जीते थे और ऐसा ही ईदी अमीन और जिया उल हक के साथ भी था।

सिंघवी ने कहा, `जनसाधारण द्वारा चुने गये तानाशाहों में गुजरात में मोदी और युगांडा में ईदी अमीन हैं। इनमें एक चीज समान है कि वे जज हैं, ज्यूरी हैं और अभियोजक भी हैं। सारी भूमिका खुद निभाते हैं। उनके अंदर कोई संवेदना, कोई दया नहीं है। उन्हें लगता है कि वे कभी गलती नहीं करते इसलिए वे कभी माफी नहीं मांगते।
First Published: Friday, April 18, 2014,

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

'उच्च-स्तरीय जनसांख्यिकी मिशन' क्यों...?

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar

जनसांख्यिकीय हेरफेर घुसपैठ से कहीं अधिक सामाजिक सद्भाव के लिए 'बड़ा खतरा' है: प्रधानमंत्री मोदी

श्री अनन्त चतुर्दशी महोत्सव कोटा राजस्थान Shri Anant Chaturdasi Festival Kota Rajasthan

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम : अरविन्द सिसोदिया