भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई




भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई


जयपुर 05 जनवरी 2017। आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चाें के अध्यक्षों की बैठक जयपुर में आयोजित हुई। बैठक के प्रारम्भ में द्वीप प्रज्वलन कर एवं गुरूगोविन्द सिंह जी की 350वीं जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी.सतीश ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके द्वारा दिखाये गये पथ एवं एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए हम सभी कार्यकर्ताओ को मिलकर चलना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी द्वारा किये गये जन कल्याण के कार्यों को प्रदेेेश के हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना चाहिए। भाजपा में पण्डित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त के आधार पर चलते हुए पार्टी में लोकतन्त्र है एवं यहाँ एक छोटा से छोटा कार्यकर्ताओ भी देश के सर्वोच्च पद पर जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए है, जनहित व गरीब कल्याण के कार्य हुए है। आज देश में सर्वाधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है, देश में सर्वाधिक सांसद एवं विधायक भाजपा के है।

परनामी ने कहा है कि सभी मिलकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने का कार्य कर व जनहित में इसका प्रचार-प्रसार करें एवं भाजपा के प्रचारकों के माध्यम से जन-जन तक सम्पर्क करना है। आज पार्टी जहाँ खड़ी है वो हमारे कार्यकर्ताओ की मेहनत का नतीजा है। उनके त्याग व परिश्रम की वजह से आज हम काँग्रेस मुक्त भारत का निर्माण करने के किनारे पर खड़े है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयन्ती पर उनको शत्-शत् नमन करता हूँ एवं गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन के अद्भुत उदाहरणों को सबके सामने रखकर उससे सीख लेने को कहा।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया एवं बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मीटिंग के बाद प्रदेश कार्यालय पर प्रेस काँफ्रेन्स आयोजित की गई, जिसमें परनामी ने कहा कि विस्तारक पार्टी के कार्य करने में मजबूती लायेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर सम्पूर्ण डाटा एकत्रित किया जा रहा है। प्रारम्भिक सदस्यों (बूथ) का 70 प्रतिशत डाटा आ चुका है।

नोटबन्दी पर पूछे गये प्रश्न को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद समाप्त करने के लिए यह कार्य किया। जनता सर्वोपरी है, काँग्रेस के आरोपों का कोई मतलब नहीं, क्योंकि जनता साथ है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फैल, भारत का युवा जिम्मेदार नागरिक - अरविन्द सिसोदिया

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

गणगौर तीज शिव-पार्वती का पूजन gangour teej

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

विचार परिवार

विष्णु पुराण के अनुसार काल-गणना vishnu puran kal ganana

राजीव दीक्षित :ह्रदय के अन्तमः तल से हार्दिक श्रधान्जली...!

वैश्विक अराजकता के दौर में भारत को प्रधानमंत्री मोदीजी के सशक्त नेतृत्व की और अधिक आवश्यकता - अरविन्द सिसोदिया

गोवा का कुख्यात 'हाथ काटरो खम्भ' ईसाई मिशनरियों की बर्बरता का प्रतीक है