Jan Aakrosh Rally :- राजस्थान भाजपा का आरोप पत्र कोटा शहर में जारी

 


Jan Aakrosh Rally  

:- राजस्थान भाजपा के द्वारा जारी आरोप पत्र एवं स्टीकर कोटा शहर में जारी किया गया  

कोटा शहर भाजपा कार्यालय में, जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी एवं जन आक्रोश रैली संयोजक जगदीश जिंदल एवं जिला महामंत्री चन्द्रशेखर नरवाल नें राजस्थान भाजपा के द्वारा जारी आरोप पत्र एवं स्टीकर जारी किया । जिसमें सहसंयोजक लक्ष्मणसिंह खीची, जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, नेता खण्डेलवाल,मीडिया सर्म्पक विभाग के प्रदेश सहसंयोजक अरविन्द सिसौदिया,जिला मंत्री सीमा भारद्वाज, यात्रा के विधानसभा प्रभारी दक्षिण अनिल गोयल एवं उत्तर लव शर्मा, सोसल मीडिया विभाग के संयोजक सार्थक शर्मा एवं सह संयोजक हिमाशु सैनी सहित प्रअंधन से जुडी टीम मौजूद रही।

भाजपा जन आक्रोश रैलियों के माध्यम से भाजपा, राजस्थान के लिये जनसंकट बनीं कांग्रेस सरकार के विरूद्ध व्यापक जनजागरण करेगी - अरविन्द सिसौदिया

यात्रा के मीडिया संयोजक एवं प्रदेशसह संयोजक अरविन्द सिसौदिया ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में दिसम्बर 2022 के प्रथम सप्ताह से पूरे राजस्थान में एक साथ जन आक्रोश रैलियां, जन आक्रोश रथों पर निकलेंगी एवं प्रत्येक विधान क्षैत्र में 10 दिनों के प्रवास पर रहते हुये व्यापक जन जागरण का कांग्रेस सरकार की विफलताओं का जन जागरण करेंगीं।

सीसौदिया ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार गठन वाली दिनांक 17 दिसम्बर 2018 से ही कुर्सीयुद्ध एवं आपसी खींचातानी में व्यस्त है। 4 साल से जनता को संकअ एवं कष्टों में डाल कर अपने दिन काट रही इस विफल सरकार को जनहित के लिये जाग्रत करनें एवं अगले चुनाव 2023 में राजस्थान से विदा करने के लिये , जन आक्रोश रैली के माध्यम से व्यापक जनजागरण किया जावेगा। उन्होने बताया कि इस ितु विधानसभाओं के स्तर पर दस दिन के अभियान में राजस्थान भाजपा के 600 से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ता जुटेंगे, प्रत्येक विधानसभावार आरोप पत्र जारी होगा, जिला मुख्यालयों पर प्रेस वार्तायें होंगी। विधानसभावार प्रेसवार्तायें होंगीं। जिले का आरोप पत्र एवं विधानसभाओं का आरोप पत्र जारी होगा।

हर सीट के लिए यात्रा प्रभारी नियुक्त
भाजपा मीडिया संयोजक सीसौदिया ने बताया कि पार्टी के इस मेगा प्लान के तहत हर विधानसभा सीट पर अलग-अलग रणनीति तैयार की है। हर सीट के लिए यात्रा प्रभारी एवं यात्रा संयोजक नियुक्त किये गये है। साथ ही हर सीट पर होने वाले सम्मेलनों एवं सभाओं की अलग-अलग रूपरेखा तैयार की गई है। एक सीट पर पांच से सात सम्मेलन /लघु सभायें  किए जाएंगे।

उन्होने बताया कि राजस्थान में 200 विधानसभाओं में हर सीट के लिए अलग-अलग 200 यात्रा रथ तैयार की गए है। स्थानीय मुद्दों को जोड़ते हुए इन रथों की सजावट भी की जा रही है। भाषण देने वालों से लेकर यात्रा का नेतृत्व करने वालों के अलग से नाम तय किए गए है। आक्रोश यात्रा का रथ सभी विधानसभओं में एक साथ हर विधानसभा में दस दिनों तक क्षेत्र में घूमेगा।

मीडिया विभाग के  प्रदेश सहसंयोजक अरविन्द सीसौदिया ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा रथ राजस्थान के सभी 1100 मंडलों और 52 हजार मतदान बूथों को कवर करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जिलाध्यक्ष, वर्तमान विधायक, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी, पदाधिकारी,, विभिन्न मोर्चों के सदस्य आदि सम्मिलित होंगे।

सीसौदिया नें बताया कि यह यात्रा पूरी तरह जन आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। पार्टी की रथ में विशेष रूप से ​शिकायती पेटी लगाई जाएगी। जिसमें जनता से सरकार के खिलाफ शिकायत लिखित में ली जाएगी। यह डेटा सरकार के खिलाफ हर विधानसभावार मुद्दे तैयार करने में पार्टी काम में लेगी। वहीं प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता में चर्चित मामलों की जानकारी भी जुटाएगी।

सीसौदिया ने बताया कि इस रथ यात्रा के लिए रथ के रूप में तैयार किये वाहन में करीब करीब 10 लोगों के बैठने, माइक, सजावट की व्यवस्था भी रहेगी। सभी रथों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों, केंद्र सरकार की योजनाओं और बीजेपी की नीतियों के पोस्टर चस्पा होंगे। यह रथ बहुत से स्थानों पर रथ रुकेंगे, वहां छोटी-छोटी सभाएं भी होंगी. एक तय रूट चार्ट भी बनाया जा रहा है। सभाओं में लोगों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं वादा खिलाफी  बारे में बताया जाएगा।

भवदीय
अरविन्द सिसौदिया
भाजपा प्रदेश सह संयोजक मीडिया सम्पर्क विभाग
जिला मीडिया संयोजक जन आक्रोश रैली, कोटा
9414180151





 

 

 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।

वास्तविक "रघुपति राघव राजा राम " भजन Original "Raghupati Raghav Raja Ram" Bhajan

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

कर्मचारी 48 घंटे पुलिस रिमांड अथवा जेल में तो निलंबित, तो मुख्यमंत्री क्यों नहीं ?- अरविन्द सिसौदिया APP Arvind Kejriwal

भगवान कृष्ण का जलवा पूजन : डोल ग्यारस

कालजयी संस्कृति को समाप्त करनें का षडयंत्र अब रोकना होगा - अरविन्द सिसौदिया

जीवन मे कुछ करना है तो, मन को मारे मत बैठो