संदेश

Kota लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

चित्र
                             विषय :-  1- श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा जंक्शन को चित्तौड़गढ़ गेट स्टेशन रोड़ कोटा जंक्शन, राजस्थान के सेना द्वारा जबरिया बंद किये गये पराँपरागत मार्ग को जनहित में खोले जानें के सन्दर्भ में। 2- श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग के राजस्थान सरकार सार्वजनकि निर्माण विभाग द्वारा पूर्व में बनवाये गये डामरीकृत मार्ग , जो वर्तमान में अत्यंत क्षतिग्रस्त है, को पुनः बनवाया जाने हेतु। इस हेतु राशि भी स्विकृति है। 3- श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग में रोशनी हेतु नगर निगम को खम्भे खडे करने में भी सेना की बाधा हटाई जाने हेतु ।   4- मेन रोड से मंदिर तक कवर्ड रूट बना कर भी समस्या का स्थायी समाधान किये जाने हेतु । प्राचीन और चमत्कारी हनुमान मंदिर चांदमारी बालाजी आदरणीय, यदि आप स्वयं विजिट कर इस क्षेत्र को देखलें तो मात्र 10 मिनिट में जबरिया उत्पन्न की गईं समस्या से श्री हनुमान जी महाराज मुक्त करवा देंगे । निवेदन इस प्रकार से है कि :- 1- कोटा में अत्यंत प्राचीनकालीन हनुमान जी म...

कोटा महानगर में हिन्दू नववर्ष मनाये जानें के लिए 12 नगरीय समितियों का गठन हुआ Hindu Nav Varsh

चित्र
कोटा महानगर में हिन्दू नववर्ष मनाये जानें के लिए 12 नगरीय समितियों का गठन हुआ  कोटा 10 मार्च। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत अभिनन्दन एवं विविध स्थानीय आयोजनों को लेकर, हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति नें कोटा महानगर को 12 नगरों में विभाजित कर 12 नगरस्तरीय आयोजन समितियों का गठन किया है। जिसमें पालक, संयोजक सहसंयोजक एवं सदस्यों की टोली का गठन किया गया है। यह टोलियां हिन्दू नववर्ष के आयोजनों को भव्य और दिव्य बनाने में हिन्दू समाज का सहयोग करेंगी।  समिति के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि नगरीय आयोजन समितियों को महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं महामंत्री छगन माहुर नें अंतिमरूप दिया। जो कि निम्नानुसार होंगी,कोटा महानगर स्थित गणेश नगर हेतु संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल, सहसंयोजक मुकेश जोशी,सुभाष अग्रवाल,हेमसिंह हाडा, वहीं विवेकानंद नगर हेतु संयोजक चंद्र प्रकाश नगर सहसंयोजक राजेंद्र मेहरा, महावीर नागर, सतीश गुप्ता, चाणक्य नगर हेतु पालक विकास शर्मा, संयोजक लहरी शंकर गौतम,सहसंयोजक देबू राही, मुकेश नारायण मेघवाल, अनिल ठोरा, विश्वकर्मा नगर हेतु संयोजक हर...

कोटा से ग्वालियर के मध्य सुपरफ़ास्ट इंटरसिटी चलाने की मांग Suparfast Kota to Gwaliar

चित्र
कोटा से ग्वालियर के मध्य तेज रफ्तार इंटरसिटी यात्री रेल चलाने की मांग  कोटा से ग्वालियर के मध्य तेज रफ्तार इंटरसिटी यात्री रेल चलाने की मांग  कोटा 9 मार्च। भाजपा राजस्थान के प्रदेश मीडिया सह संयोजक एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें कोटा से ग्वालियर के मध्य तेज रफ्तार इंटरसिटी सुपरफ़ास्ट एवं मेमो यात्री गाडी चलाने की मांग की है। कोटा डीआरयूसीसी के सदस्य रह चुके सिसोदिया नें बताया कि " कोटा से ग्वालियर के मध्य वर्तमान में एक मात्र धीमीगति की इटावा - कोटा यात्री गाड़ी चलती है वह भी रात्रि के समय में, जो यात्री आवश्यकता के अनुकूल नहीं है। इस रूट पर दिन में सुपरफ़ास्ट और मेमो कनेक्टीविटी की आवश्यकता है।" सिसोदिया नें भारत सरकार के रेलमंत्री, महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे एवं डिवीजनल रेल प्रबंधक कोटा को ईमेल से प्रेषित मांगपत्र द्वारा " कोटा से ग्वालियर के मध्य तेज रफ्तार यात्री गाड़ी एवं मेमो यात्री गाड़ी चलाने की मांग करते हुये लिखा है कि " कोटा जंक्शन से ग्वालियर जंक्शन के मध्य दिन के...

राष्ट्रहित चिंतन के सृजन को प्रोत्साहित करना चाहिए - विनय बाबा (महाप्रभुजी पीठ)

चित्र
  राष्ट्रहित चिंतन के सृजन को प्रोत्साहित करना चाहिए - विनय बाबा (महाप्रभुजी पीठ) कोटा 4 फरवरी। राष्ट्रवादी कवि वीरेंद्र सिंह विद्यार्थी की जयंती के अवसर साहित्यकार सम्मान समारोह, पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के राजभाषा विभाग और श्री हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को अलंकरण एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रभुजी पीठ के विनय बाबा, अध्यक्षता डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी,अति विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संरक्षक रामेश्वर शर्मा रामू भैया, प्रमुख वक्ता भगवत सिंह मयंक, राजस्थान सरकार पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया मंचस्थ रहे एवं सफल संचालन मधुर गीतकार प्रेम शास्त्री  नें किया। धन्यवाद ज्ञापन स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह विद्यार्थी के ज्येष्ठ पुत्र संजीव पलवार नें किया। सरस्वती वंदना ज्ञान सिंह गंभीर ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर कहानीकार एवं कोटा रेल मंडल में पदस्थ वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी राजकुमार प्रजापत और व्यंग्य के सशक्त हस्ताक्षर कमलेश कमल शॉल, श्रीफल, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सारस्वत नागरिक अभ...

भाजपा नेता अरविन्द सिसौदिया का भाजपा कार्यालय में किया सम्मान

चित्र
  भाजपा नेता अरविन्द सिसौदिया का भाजपा कार्यालय में किया सम्मान भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा साफा एव दुप्पट्टा से किया सम्मान कोटा 11 दिसम्बर । भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में साफा एवं दुप्पटा पहना कर सांइटिस्ट आर्यन सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठनेता अरविन्द सिसौदिया का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष जैन ने बताया कि कोटा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोटा संभाग के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसौदिया को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर राजस्थान राज्य पाठयपुस्तक मण्डल में शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी नियुक्त किया गया है। जो कि राजस्थान की प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षण के प्रोत्साहन एवं पाठय पुस्तकों के प्रकाशन एवं वितरण की महती भूमिका का निर्वाह करती है। सिसोदिया ने पूर्व में भाजपा के जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष सहित मीडिया के क्षैत्र में अनेकों दायित्वों का निर्वाहन किया है। उन्हे शिक्षा के उन्नयन के क्षैत्र में काम करने का नया अवसर निश्चित ही राष्ट्रवादी विचारधारा को दिशा देने का काम...

देश के विभाजन पर नेहरूजी के ही दस्तखत हैँ - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
देश के विभाजन पर नेहरूजी के ही दस्तखत हैँ - अरविन्द सिसोदिया इन दिनों लोकसभा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सुर्खियों में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि POK पाकिस्तान में होनें का कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी हैँ। उन्होंने बड़ी स्पष्टता से कहा कि पाकिस्तान से चल रहे युद्ध को रोकना और मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाना गलत निर्णय थे, जिनके कारण POK पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। इस पर कांग्रेस ने सदन में नेता अधिरंजन अधीर हो गये और नेहरू जी को लेकर बहस करने की चुनौती ड़े डाली। जिसका जबाव भी सबूतों के साथ दिया गया। शाह नें नेहरूजी द्वारा लिखे एक पत्र के द्वारा यह सिद्ध किया कि नेहरूजी नें स्वयं यह माना था कि जम्मू और कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाना गलती रही। कांग्रेस बेवजह नेहरूजी को लेकर जिद करती है। जबकि यह सर्वविदित है कि नेहरूजी देश हित के मामलों में लगातार विफल रहे हैं। ब्रिटेन दूसरे विश्व युद्ध में बुरी तरह बर्वाद ही गया था। उसके 50 से अधिक उपनिवेश तब स्वतंत्र किए गये, उनमें से एक भारत भी था। 1947 में भारत के स्वतंत्र ...

कांग्रेस का सदन नहीं चलने देना राजस्थान की जनता का बड़ा नुकसान पहुंचाना - अरविन्द सिसोदिया BJP Kota Division

चित्र
  कांग्रेस का सदन नहीं चलने देना राजस्थान की जनता का बड़ा नुकसान पहुंचाना - अरविन्द सिसोदिया  कोटा 6 अगस्त। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया नें राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के द्वारा लगातार अवरोध उत्पन्न करने की निंदा करते हुए कहा है कि “ यह राजस्थान की जनता के जनहित का बड़ा नुकसान किया जा रहा है।“ उन्होंने कहा कि “ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता अपनी समस्याओं के निवारण के लिए करती है। जनप्रतिनिधि पर पहला अधिकार जनता का है किसी भी तरह के छल कपट का नहीं । जनता की अपेक्षा भी यही होती है कि चुना हुआ जनप्रतिनिधि जनता की और से सदन में पहुँच कर उनकी समस्याओं को, उनकी आवश्यकताओं को रखें , उन पर कार्यवाही करवाये । किन्तु कांग्रेस का आचरण सिर्फ हुल्लड मचाओ और सदन में कार्यवाही ठप करने तक सीमित हो गया है। जो कि लोकतंत्र के लिये घातक है। सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पूरे देश में नकारात्मक राजनीति कर देश की जनता को बड़ा नुकसान पहुंचा रही है। देश के विकास में बाधा बन गई है। जिन सदनों में जनता के कष्टों पर चर्चा होना है, जनता ...

भूखंडों में भरे पानी की निकासी हो और उन्हें जीवाणु रहित किया जाये kota

चित्र
 यह  हरा भरा मैदान नहीं है, यह पानी से भरा हुआ गहरा भूखण्ड है जिस पर काई छाई हुई है - अरविन्द सिसोदिया कोटा शहर में भूखंडों में भरे पानी की निकासी हो और उन्हें जीवाणु रहित किया जाये  कोटा 5 अगस्त। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया एवं पूर्व भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र जैन ने जिला कलक्टर कोटा ड़ा रविन्द्र गोस्वामी से मिल कर शहर के भूखंडों में भरे पानी की निकासी एवं उन्हें जीवाणु रहित करने की मांग की है। भाजपा नेताओं नें बताया कि कोटा शहर में खाली पड़े हुए प्लाटों, भूखंडों में भरे पानी की निकासी और जीवाणु रहीत करना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा यह जमा पानी संक्रामक रोगों का कारण बनेगा। जिला कलक्टर नें शीघ्र कार्यवाही करवाये जाने का आश्वासन दिया है। सिसोदिया और जैन ने बताया कि कोटा शहर स्थिति रंगबाड़ी विस्तार योजना में निर्मित मकानों के पीछे बहुत से खाली भूखंड पड़े हुए हैं, इनमें भारी मात्रा में पानी जमा है, पानी पर काई छाई हुई है और पेड़ पौधे भी उगे हुए हैं। इससे वहां रहने वाले लोगों को संक्रमण एवं जीवाणुओं का खतरा हमेशा बना रहता है जो की जीवन और स्वास्थ्य के लिए भी ह...

कोटा प्रशासन के महत्वपूर्ण नंबर

चित्र
कोटा के महत्वपूर्ण नंबर 1. डॉ. रविंद्र गोस्वामी जिला कलेक्टर कोटा 9971141943 2. श्रीमती उर्मिला राजोरिया संभागीय आयुक्त कोटा 9414055842 3. श्रीमती कृष्णा देवी अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटा शहर 9252418235 4. श्री कुशल कुमार कोठारी सचिव कोटा विकास प्राधिकरण 9460803322 5. श्री अनुराग भार्गव आयुक्त नगर निगम उत्तर कोटा 9414220495 6. श्रीमती सरिता आयुक्त नगर निगम दक्षिणी कोटा 9414403623 7. श्री रवि दत्त गॉड महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज 8764520101 8. श्रीमती डॉक्टर अमृता दुहन पुलिस अधीक्षक कोटा शहर 9466460275 9. श्री करण शर्मा पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण 9829070777 10. श्री दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर 9461178611 11. श्री संजय कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटा शहर 9929221113 12. श्री रविंद्र सिंह खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण 9414252241 13. श्री राजेश कुमार टेलर सर्किल ऑफिसर प्रथम कोटा शहर 9829038128 14. श्री गंगा सहाय शर्मा सर्किल ऑफिसर द्वितीय कोटा शहर 9829288832 15. श्रीमती गरिमा जिंदल सर्किल ऑफिसर तृतीय कोटा शहर 7838528411 16. श्री मनीष शर्मा सर्क...

कांग्रेस की हालत वैसी ही " बेगानी शादी में अब्दुल्ला ( राहुल.... ) दीवाना" - मुकेश दाधीच

चित्र
67 साल बाद तीसरीबार नरेन्द्र मोदी का लगातार तीसरीबार प्रधानमंत्री बनना ऐतिहासिक - मुकेश दाधीच  कांग्रेस की हालत वैसी ही बेगानी शादी में अब्दुल्ला ( राहुल ) दीवाना - मुकेश दाधीच भाजपा कार्यकर्ता आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाये भाजपा कोटा शहर वृहद् जिला कार्यसमिति हुई सम्पन्न  कोटा 24 जुलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश मंत्री व कोटा संभाग सहप्रभारी भुपेंद्र सैनी के विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में भाजपा कोटा शहर जिला की वृहद् जिला कार्यसमिति बैठक बुधवार को शिव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीनाथपुरम में सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच नें कहा कांग्रेस लगातार तीसरी बार दहाई के अंक में सुकड़ी हुईं है, वह लगातार तीसरीबार हार कर 99 वे के फेर में फंसी हुईं है। कांग्रेस इस तरह उछल रही है जैसे बेगानी शादी में अब्दुल्ला ( राहुल...) दीवाना.।   वहीं भाजपा नें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरीबार केंद्र सरकार बनाई और प्रध...

उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद तो पद छोडो बेशर्म केजरीवाल जी - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
अब तो पद छोडो केजरीवाल जी - अरविन्द सिसोदिया  दिल्ली हाईकोर्ट की मुख्यपीठ नें बड़ी स्पष्टता से दिल्ली की आप पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री केजरीवाल के विरुद्ध जो कुछ कहा है, उसका सामान्य सा अर्थ यही है कि " मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने त्यागपत्र नहीं देकर राष्ट्रहित का नुकसान किया है। "  लिहाजा अब मुख्यमंत्री केजरीवाल को बेशर्मी छोड़ कर नैतिकता के आधार पर पद से त्याग पत्र देना चाहिए और किसी अन्य साथी को मुख्यमंत्री बना कर दिल्ली सरकार को पूरा - पूरा काम करने देना चाहिए। उन्हें अपने साथियों पर अपनी पार्टी पर विश्वास करना चाहिए। वे नैतिकता के विरुद्ध अनैतिक आचरण लगातार कर रहे हैँ। संबेधानिकता के विरुद्ध असंवेधानिकता लगातार अपनाये हुए हैँ, वे भारत के कानूनों और भारत की परम्पराओं की लगातार आवेलनाओं को अपनाये हुए हैँ। पहले उन्होंने 9 बार सम्मन ठुकराया और अब त्यागपत्र देनें से लगातर बच रहे हैँ। उनका आचरण बता रहा है कि वे संवेधानिक व्यवस्था को नहीं मान रहे हैँ और अपने आपको संबिधान और राष्ट्रहित से भी ऊपर समझ रहे हैँ। इसी आचरण को तानाशाही कहा जाता है। केजरीवाल नें अन्ना के साथ लोकपाल आ...

न मोदी रुकने वाला है न मोदी थकने वाला है - प्रधानमंत्री मोदी pm modi bjp rajasthan kota

चित्र
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु....  भाजपा को दिया हुआ एक एक वोट सीधा मोदी को मिलता है और जनता ने भी भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। *************************** मैं जब पहले अलीगढ़ आया था, तो आप लोगों से अनुरोध किया था कि सपा-कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिएगा। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही। *************************** अब देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है। *************************** तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था। अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। *************************** आज ना सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है, बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है। सरकार ने महिलाओं को बिना मेहरम हज जाने की अनुमति भी दी है। *************************** जनता के धन को लूटना, देश की ...

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया - अमित शाह

चित्र
  कोटा पहले चरण में ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया…  राजस्थान की रैली में राहुल-प्रियंका पर बरसे अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि जनता ने 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया और उन्होंने इसका इस्तेमाल आर्टिकल 370 को खत्म करने, राम मंदिर बनाने, सीएए लागू करने और लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए किया। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शुक्रवार को पहले चरण का चुनाव संपन्न हो गया है और सभी सीटों पर कांग्रेस का सफाया हो गया है। अगर आपने 2019 में कांग्रेस को वोट दिया होता, तो कोटा पीएफआई का घर बन गया होता। आपने नरेंद्र मोदी को वोट दिया और उन्होंने पीएफआई को खत्म कर दिया और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। वे (कांग्रेसी) कहते हैं कि वे पीएफआई पर प्रतिबंध हटा देंगे। कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है। जब हम 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। वे झूठ फैला रहे हैं कि अगर बीजेपी को 400 सीटें मिलेंगी तो वे आरक्षण खत्म कर देंगे। पीएम मोदी ने राजस्थान के 87 लाख किसानों...