कोटा महानगर में हिन्दू नववर्ष मनाये जानें के लिए 12 नगरीय समितियों का गठन हुआ Hindu Nav Varsh

कोटा महानगर में हिन्दू नववर्ष मनाये जानें के लिए 12 नगरीय समितियों का गठन हुआ 
कोटा 10 मार्च। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत अभिनन्दन एवं विविध स्थानीय आयोजनों को लेकर, हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति नें कोटा महानगर को 12 नगरों में विभाजित कर 12 नगरस्तरीय आयोजन समितियों का गठन किया है। जिसमें पालक, संयोजक सहसंयोजक एवं सदस्यों की टोली का गठन किया गया है। यह टोलियां हिन्दू नववर्ष के आयोजनों को भव्य और दिव्य बनाने में हिन्दू समाज का सहयोग करेंगी। 

समिति के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि नगरीय आयोजन समितियों को महानगर अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं महामंत्री छगन माहुर नें अंतिमरूप दिया। जो कि निम्नानुसार होंगी,कोटा महानगर स्थित गणेश नगर हेतु संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल, सहसंयोजक मुकेश जोशी,सुभाष अग्रवाल,हेमसिंह हाडा, वहीं विवेकानंद नगर हेतु संयोजक चंद्र प्रकाश नगर सहसंयोजक राजेंद्र मेहरा, महावीर नागर, सतीश गुप्ता, चाणक्य नगर हेतु पालक विकास शर्मा, संयोजक लहरी शंकर गौतम,सहसंयोजक देबू राही, मुकेश नारायण मेघवाल, अनिल ठोरा, विश्वकर्मा नगर हेतु संयोजक हरगोविंद विजय, सह संयोजक रामलाल टटवाडिया, वीरेंद्र सिंह भानावत, हेमंत जैन और अश्वनी मालवा, प्रताप नगर हेतु पालक रवि विजय, संयोजक राजेंद्र जैन,सहसंयोजक विकास पचवारिया, अनिल महेशवरी, दीनदयाल नगर हेतु पालक मनोजपुरी, संयोजक युधिष्ठर खटाना, सहसंयोजक प्रदीप लोहमी, अवधेश अजमेरा और अनिल जैन, सूरज नगर हेतु पालक रौनक आनंद संयोजक नाथूलाल पहलवान, सहसंयोजक संजय श्रृंगी, ओम कश्यप, कैलाश जैन, अंबेड़कर नगर हेतु पालक सत्यप्रकाश शर्मा बालिता, संयोजक महावीर सुवलका, सहसंयोजक बृजमोहन राठौर, वीरेंद्र बना, शिवाजी नगर हेतु पालक हेमंत विजय, संयोजक अजयपाल शर्मा, सहसंयोजक गुरमीत सिंह रंधावा, रामबाबू मालवा, जितेंद्र सिंह राजावत, मंगेश कुमावत, गायत्री नगर हेतु पालक अतिश सक्सेना संयोजक महावीर नायक, सहसंयोजक मनोज मीणा, नरेन्द्र अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, राजू सुमन। संभाजी नगर हेतु पालक लव शर्मा, संयोजक विजय सिंह, सहसंयोजक पवन भटनागर, रोहित चंदेल, महेंद्र सिंह निर्भय, तानाजी नगर हेतु पालक राकेश मिश्रा,संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक निखिल, महेंद्र नागर, धनराज नागर,संजय बाबा, अशोक यादव आदि को नियुक्त किया गया है।

हिन्दू नववर्ष पर आयोजित हिन्दू शोभायात्रा और हिन्दू स्वदेशी मेला सहित, घर घर बैनर,स्टिकर, कर पत्रक, मंदिरों में ध्वजा परिवर्तन, गुड़ी पड़वा आयोजन, बधाई के विविध संप्रेशन, रंगोली सजाना, साजसज्जा करना, दीप जलाना, घटस्थापना करना सहित विविध कार्यक्रमों को समितियाँ स्थानीय स्तर पर आयोजित करेंगी।

यह टोलियाँ अपने - अपने नगरों में हिन्दू नववर्ष के विविध आयोजनों को विस्तार देंगी और सामाजिक स्तर पर प्रेरित करेंगी। 

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

25 वर्षों में जनसेवा से वैश्विक नेतृत्व तक, मोदीजी की स्वाभिमानी राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा — अरविन्द सिसोदिया

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

ईश्वर के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनुसंधान ही सनातन हिंदुत्व है — अरविन्द सिसोदिया

राजपूतो की शान रोहणी ठिकाना : सिर कटने के बाद भी लड़ने वाले वीरों की कहानी

India's 'Path of Peace' Amid Global Conflicts: The Historic Success of the BRICS Summit

The Scientific Inquiry into God is Sanatana Hindutva— Arvind Sisodia