पेपर लीक और नकल रहित रीट सम्पन्न कर भजनलाल शर्मा सरकार नें राजस्थान को कलंक मुक्त किया - अरविन्द सिसोदिया REET

पेपर लीक और नकल रहित रीट परीक्षा सम्पन्न कर भजनलाल शर्मा सरकार नें राजस्थान को कलंक मुक्त किया - अरविन्द सिसोदिया 

कोटा 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें हाल ही में सम्पन्न रीट की परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक और नकल के सम्पन्न ही नहीं होती थी। जिससे राजस्थान पूरे देश में बदनाम हो गया था। भजनलाल शर्मा सरकार नें पेपर लीक एवं नकल रहित परीक्षा करवा कर , न केवल राजस्थान को कलंक मुक्त किया बल्कि बिना पेपर लीक और बिना नकल भी परीक्षा हो सकती है का इतिहास भी रचा है। जिसके लिये उनकी सरकार अभिनंदन की पात्र है।

उन्होने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में रीट ही नहीं, पटवारी भर्ती, कांस्टेबल भर्ती, जेईएन भर्ती, एसआई भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती, वन रक्षक सहित 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। जिससे राजस्थान पूरे देश में कलंकित हुआ और राजस्थान का युवा परीक्षा देने से पहले ही सहमा हुआ होता था कि इतनी मेहनत के बाद भी परीक्षा का परिणाम क्या होगा। इसी का नतीजा था कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था ।

सिसोदिया ने कहा है कि पूरे राजस्थान की निगाहें रीट 2025 परीक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर थीं , छात्र और अभिभावक कांग्रेस राज के अनुभवों के कारण चिंतित भी थे। किन्तु भजनलाल शर्मा सरकार नें चुस्त दुरुस्त व्यवस्था कर इस बार रीट भर्ती 2025 परीक्षा को निर्विघ्न आयोजित करवाया, इसके लिए मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी सरकार बधाई की पात्र है।

सीसोदिया नें कहा कि पेपरलीक के कारण कांग्रेस राज में लाखों छात्रों और अभिभावकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट सहन करना पड़ता था। इससे मुक्ती मिलना एक बडी उपलब्धि है। उन्होनें कहा है कि भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार नें रीट परीक्षा पेपरलीक और नकल रहित करवा कर। छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है और राजस्थान को पेपरलीक कलंक से मुक्त किया है। इसके लिये उन्हे बारम्बार बधाई और धन्यवाद ।

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

देवों के देव महादेव भगवान शंकर का श्रृंगार Mahadev, Shankar

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया