हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा हेतु आज छप्पन भोग पर सर्व हिन्दू समाज बैठक Hindu Nav Varsh

" आज " छप्पन भोग में' सर्व हिन्दू समाज" की हिन्दू शोभायात्रा पर महानगर सभा 

कोटा 24 मार्च। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति महानगर महामंत्री छगन माहुर नें बताया कि सर्व हिन्दू समाज कोटा महानगर की बड़ी समीक्षा बैठक 25 मार्च मंगलवार को सायं 7 बजे छप्पन भोग किशोरपुरा कोटा में समाजसेवी अजय सिंह जी के मुख्य सानिध्य एवं गोविन्द नारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में " सर्व हिन्दू समाज " के सभी सक्रिय बंधु आमंत्रित हैँ। सर्व हिन्दू समाज की बड़ी बैठक में हिन्दू समाज के सभी सक्रिय स्वरूप को एक साथ जोड़ने हेतु "व्यायाम शाला, मंदिर समितियां, महिला भजन मंडली, गणेश व गरबा मंडल, युवा समितियां, जिम व अखाड़े के प्रमुख दायित्ववान पदाधिकारी। इसी प्रकार से महानगर, नगर,बस्ती, वार्ड की मातृशक्ति संयोजिका, सह संयोजिका एवं सदस्य। सभी समाजों के प्रमुख,अध्यक्ष - मंत्री एवं जनप्रतिनिधिगण। महानगर नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य। सभी नगरो की नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य। बस्ती,उप बस्ती, वार्ड नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य। महानगर, नगर, बस्ती, वार्ड के युवा संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्य आमंत्रित किये गये हैँ।"
- हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा की तैयारियां युद्धस्तर पर, सामाजिक संस्थाएं भी जुटीँ 
 
कोटा 24 मार्च। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के निमित्व स्वदेशी मेला, शोभायात्रा, मंगल कलश, विशाल धर्मसभा के ओयोजनों के प्रचार प्रसार में हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के नेतृत्व में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रहीं हैँ। सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सक्रियता से जुटीँ हुईं हैँ, समिति की बस्तीयों एवं उप बस्तीयों में प्रतिदिन 80 से 100 बैठकें और 500 से अधिक जनसंपर्क के कार्यक्रम हो रहे हैँ। जिनमें नगरों, बस्तीयों, उपबास्तियों एवं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स की सोसायटियों के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है।
- अपने हिन्दू नववर्ष का उल्लास " ए आई " के साथ, सोसल मीडिया पर खूब मनाएँ 

 हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अरविन्द सिसोदिया नें बताया कि सोसल मीडिया प्लेटफार्मों पर आर्टिफिसियल इंटेलिजेंसी अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्के द्वारा हिन्दू नववर्ष के आयोजनों को लेकर अनेकों तरीके के स्टिकर, चित्र, रील, वीडियो बना कर समिति से जुड़े युवा प्रचार प्रसार कर रहे हैँ। तरह तरह की कल्पनाओं के आधार पर बनें " ए आई " चित्र सोसल मीडिया पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैँ।

भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151
-----------------===-----------

🚩#बड़ी बैठक - सर्व हिन्दू समाज - कोटा#🚩

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर स्वदेशी मेला, भव्य शोभायात्रा और भव्य कलश यात्रा के साथ नववर्ष के भव्य स्वागत के संदर्भ में कोटा के हिन्दू समाज की बड़ी बैठक रखी गई है । जिसमें विभाग प्रचारक श्रीमान अजय सिंह भाईसाहब का पाथेय प्राप्त होगा 
दिनांक - 25मार्च 2025, मंगलवार
समय - सायं 7 बजे
स्थान - छप्पनभोग,किशोरपुरा कोटा 🚩
अपेक्षित:-
1.व्यायामशाला,मंदिर समितियां, महिला भजन मंडली, गणेश व गरबा मंडल, युवा समितियां, जिम व अखाड़े के प्रमुख । 
2.महानगर, नगर,बस्ती, वार्ड की मातृशक्ति संयोजिका, सह संयोजिका एवं सदस्य 
3.सभी समाजों के प्रमुख,अध्यक्ष /मंत्री एवं जनप्रतिनिधि 
4.महानगर नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य 
5.सभी नगरो की नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य  
6.बस्ती,उप बस्ती, वार्ड नववर्ष आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य 
7.महानगर, नगर, बस्ती, वार्ड के युवा संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्य 
 
आलोक:- 1.सभी नगरसंयोजक, सह संयोजक व पालक मिलकर अपने-अपने नगर मे उक्तअनुसार सूचित करेंगे
🚩जय श्री राम 🚩

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

श्री चांदमारी बालाजी मंदिर मार्ग कोटा की समस्या व समाधान Chandmari Balaji Kota

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया

कविता - नरेंद्र मोदी हर संकट में बन जाते , भारत के हनुमान