हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा, हिन्दू समाज का विराट प्रगटीकरण होगा, प्रत्येक हिन्दू परिवार इसमें सम्मिलित होगा Hindu Nav Varsh

हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा, हिन्दू समाज का विराट प्रगटीकरण होगा, प्रत्येक हिन्दू परिवार इसमें सम्मिलित होगा 


हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा, हिन्दू समाज का विराट प्रगटीकरण होगा, प्रत्येक हिन्दू परिवार इसमें सम्मिलित होगा 

कोटा 25 मार्च। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यथा 30 मार्च को आयोजित होनें वाली, विराट हिन्दू शोभायात्रा एवं मंगल कलश यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और अंतिमरूप देनें हेतु, मंगलवार रात्रि में छप्पन भोग, किशोरपुरा कोटा में सर्व हिन्दू समाज की वृहत बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्यवक्ता समाजसेवी अजय सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, समाजसेवी ताराचंद गोयल, समाजसेवी नरेन्द्र कंसुरिया, समाजसेवी पन्नालाल शर्मा,समाजसेवी गोपाल लाल गर्ग, समाजसेवी श्याम बिहारी नागर, संचालन समिति के महामंत्री छगन माहुर मंचस्थ रहे। 

मुख्यवक्ता अजय सिंह नें कहा कि विराट हिन्दू समाज का यह विराट आयोजन भव्य दिव्य और ऐतिहासिक बनाये जानें का दायित्व समस्त हिन्दू समाज की है, हम सभी को अपने इस आयोजन को सफल बनानें में पूरी शक्ति से जुट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को लेकर मातृशक्ति में भारी उत्साह है, नगर नगर में मातृशक्ति में भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा यह आयोजन संपूर्ण हिन्दू समाज का है और सभी हिन्दू भागीरथी परिश्रम कर इसे इतिहास में याद रखा जाये इस तरह से सफल बनाएं।

 समाजसेवी ताराचंद गोयल नें कहा कि " हिन्दू समाज के प्रत्येक परिवार से, प्रत्येक घर से सहभागिता हो, हर हिन्दू घर से शोभायात्रा में कोई न कोई सम्मिलित होना चाहिए। हिन्दू शोभायात्रा को कोटा के इतिहास की सबसे बड़ी शोभायात्रा बनाना है। यह कोटा महानगर के विराट हिन्दू समाज का प्रगटीकरण है। इसे उसी अनुकूलता और दिव्यता से सम्पन्न करने में सभी हिन्दू समाज के बंधुओं और भगनियों को जुट जाना चाहिए।" 

वृहत बैठक में आव्हान किया गया कि प्रत्येक हिन्दुजन इस आयोजन का आयोजक स्वयं को मानें और अधिकतम सूचनाएँ, आमंत्रण ओर सहभागिता को सुनिश्चित करें।

सर्व हिन्दू समाज की वृहत बैठक में आव्हान किया गया कि हिन्दू शोभायात्रा न केवल विराट होगी बल्कि इसमें विविध आयोजन दर्शनीय होंगे, संतों की बग्गघी सवारी,महिलाओं की 51 हजार कलशों के साथ ऐतिहासिक उपस्थिति, हजारों युवाओं का भगवा साफे में सम्मिलित होना, भजन मंडलियाँ,डीजे बैंड बाजे लोक कलाकार, मंदिरों के प्रमुख,अखाड़ों के उस्तादों की मौजूदगी,घोड़े बग्गघी आदि पूरे पुर आकर्षक एवं भव्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

नगरों के संयोजकों नें अभी तक हुई तैयारियों की जानकारी दी और शोभायात्रा में सम्मिलित होनें के बारे में जानकारी दी। इस दौरान  जिला अध्यक्ष राकेश जैन,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं मोतीलाल मीणा की विशेष मौजूदगी रही।

बैठक में समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल, महामंत्री छगन माहुर, मंत्री बाबूलाल भाट, मेला संयोजक किसन पाठक, शोभायात्रा संयोजक सत्यनारायण श्रीवास्तव, रौनक आनंद, लोकेन्द्र सिंह राजावत, हिन्दू शस्त्रवाहनी संयोजक नंदकिशोर मीणा सहित उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, कुलदीप माथुर, आनंदस्वरूप राठी , विकास शर्मा, बी एल पचेरवाल, क्रांति जैन, संदीप चाँदीवाला, जितेंद्र गोयल, गिरधर पंजवानी, सुनीता व्यास, गिरजा सुमन, नीलप्रभा नाहर, रेणु मिश्रा, रीना शुक्ल, स्वेता जैन एवं अनुसूईया गोस्वामी, मंत्री अनिल जैन, बाबूलाल भाट, रवि विजय तथा कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहता, सह कोषाध्यक्ष अरविन्द गोयल, महेश विजय, पंकज मेहता, मुकेश विजय प्रचार प्रसार समिति के अरविन्द सिसोदिया एवं अनिल तिवारी, रजनीश राणा, हुकूमत सिंह झाला मौजूद रहे। वहीं बारह नगरीय आयोजन समितियों के गणेश नगर संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल, सहसंयोजक मुकेश जोशी,सुभाष अग्रवाल,हेमसिंह हाडा, विवेकानंद नगर में संयोजक चंद्र प्रकाश नगर सहसंयोजक राजेंद्र मेहरा, महावीर नागर, सतीश गुप्ता, चाणक्य नगर में पालक विकास शर्मा, संयोजक लहरी शंकर गौतम,सहसंयोजक देबू राही, मुकेश नारायण मेघवाल, अनिल ठोरा, विश्वकर्मा नगर में संयोजक हरगोविंद विजय, सह संयोजक रामलाल टटवाडिया, वीरेंद्र सिंह भानावत, हेमंत जैन और अश्वनी मालवा, प्रताप नगर में पालक रवि विजय, संयोजक राजेंद्र जैन,सहसंयोजक विकास पचवारिया, अनिल महेशवरी, दीनदयाल नगर में पालक मनोजपुरी, संयोजक युधिष्ठर खटाना, सहसंयोजक प्रदीप लोहमी, अवधेश अजमेरा और अनिल जैन, सूरज नगर में पालक रौनक आनंद संयोजक नाथूलाल पहलवान, सहसंयोजक संजय श्रृंगी, ओम कश्यप, कैलाश जैन, अंबेड़कर नगर में पालक सत्यप्रकाश शर्मा बालिता, संयोजक महावीर सुवलका, सहसंयोजक बृजमोहन राठौर, वीरेंद्र बना, शिवाजी नगर में पालक हेमंत विजय, संयोजक अजयपाल शर्मा, सहसंयोजक गुरमीत सिंह रंधावा, रामबाबू मालवा, जितेंद्र सिंह राजावत, मंगेश कुमावत, गायत्री नगर में पालक अतिश सक्सेना संयोजक महावीर नायक, सहसंयोजक मनोज मीणा, नरेन्द्र अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, राजू सुमन, संभाजी नगर में पालक लव शर्मा, संयोजक विजय सिंह, सहसंयोजक पवन भटनागर, रोहित चंदेल, महेंद्र सिंह निर्भय, तानाजी नगर में पालक राकेश मिश्रा,संयोजक देवेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक निखिल, महेंद्र नागर, धनराज नागर,संजय बाबा, अशोक यादव मौजूद रहे।

इसी प्रकार से मातृशक्ति में 
गणेश नगर संयोजका रेणु शर्मा, विवेकानंद नगर संयोजका गिरजा सुमन, चाणक्य नगर संयोजिका सपना रुमटा, विश्वकर्मा नगर से मधु  गोयल, आशा मीणा,रेखा  खेलवाल, प्रताप नगर से  शशि मित्तल, कविता पचवारिया, रेणु  मिश्र, विजयलक्ष्मी गौतम, दीनदयाल नगर से पूनम  जैन, सूरज नगर से  सुनीता व्यास , रीना शुक्ला , सोनल गोयल, अंबेड़कर नगर मधुलता भास्कर, शिवाजी नगर से स्नेहलता जी मालव,करुणा  शर्मा, अंजना सिंह, उमा शर्मा, गायत्री नगर से चेतना मोरवाल, सुनीता सामरिया, तानाजी नगर से  सरोज  सेन, शंभाजी नगर से आशा  त्रिवेदी  के नेतृत्व में मातृशक्ति सम्मिलित हुई।
  
युवा टोली के गणेश नगर संयोजक रवि गुर्जर, सह संयोजक नितिन धारवाल। ⁠विवेकानंद नगर संयोजक गजराज सिंह,सहसंयोजक गर्वित मित्तल। चाणक्य नगर संयोजक सुदर्शन गौत्तम,सहसंयोजक कुशाल राज।विश्व कर्मा नगर संयोजक विशाल वैष्णव, सहसंयोजक सुरजीत। प्रताप नगर संयोजक राहुल सीकरवार, सहसंयोजक शिवि कुमार भड़क, विश्ववृत श्रृंगी। दीनदयाल नगर कुश कुमार पटोना सहसंयोजक कुणाल मीणा। सूरज नगर - संयोजक रवि डाबर सहसंयोजक नरेन्द्र मेघवाल। अम्बेडकर नगर संयोजक विक्रम सिंह, सह संयोजक मेघराज मीणा। ⁠शिवाजी नगर संयोजक जयेश शर्मा, सहसंयोजक अनूप झावा। गायत्री नगर संयोजक मनीष सामरिया, सहसंयोजक रोहित चौधरी, प्रमोद यादव। तानाजी नगर संयोजक योगेश नागर, सहसंयोजक निखिल सिंह, पुलकित मेघवाल, सम्भाजी नगर संयोजक उदय गुर्जर सहसंयोजक संदीप नायक आदि मौजूद रहे।

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

 

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ नें हिंदुत्व को नई प्राणशक्ति दी हैँ - अरविन्द सिसोदिया

रामराज के सिद्धांत को जिला प्रशासन को अपनाना ही चाहिए - अरविन्द सिसोदिया

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

ऋषि, मुनि, साधु और संन्यासी

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।