मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को जल संरक्षण से जोड़ा - राकेश जैन bjp kota rajasthan
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को जल संरक्षण से जोड़ा - राकेश जैन
26 जून को संकल्प से सिद्धि के तहत वृहद् जिला स्तरीय कार्यशाला
आगामी कार्यक्रम को लेकर, भाजपा की बैठक सम्पन्न- राकेश जैन
कोटा 18 जून। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी.एम.ए.प्लाजा सभागार, जी.एम.ए.प्लाजा में भाजपा कोटा शहर की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
समीक्षा बैठक में मंचस्थ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, नेताप्रतिपक्ष एवं संयोजक वन्दे गंगा जल अभियान विवेक राजवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी रामबाबू, योगगुरु परमानंद वर्मा, प्रदेश सहसंयोजक मीडिया विभाग अरविन्द सिसोदिया, पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक गोपालराम मंडा एवं जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा रहे।
जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि
" संकल्प से सिद्धि (9-21 जून) कार्यक्रम के तहत पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मुख्य आतिथ्य में, 26 जून सांय 5 बजे जवाहर नगर स्थित ऐलन की सत्यार्थ भवन में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होना प्रस्तावित है। जिसमें बूथ स्तर से बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देंगे। कार्यक्रम संयोजक पार्षद गोपालराम मण्डा रहेंगे।"
उन्होंने बताया कि " मण्डल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होना प्रस्तावित हैं। जिसमें मण्डल वक्ता की सूची जारी कर दी गयी, जो कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यशाला में सभी को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जायेगा।"
जिला अध्यक्ष जैन ने बताया कि " कार्यक्रम की इस कडी में वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलवाने के क्रम में घर घर जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। जो भी वरिष्ठ नागरिक इस योजना से वंचित रह गये, उनको इसका लाभ दिलाया जायेगा। "
उन्होंने भाजपा सरकार के जल संरक्षण अभियान के बारे में कहा कि "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ राजस्थान में जल संरक्षण चेतना और संरक्षण में जन सहभागिता की ऐतिहासिक अभियान बन चुका है। यह अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से बनी जल जागरूकता की क्रांति है। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मण्डलों में जल स्त्रोंतो, मंदिरों, मुक्तिधाम, गौशालाओं में श्रमदान के सेवा कार्य किये जा रहे है।"
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला संयोजक विवेक राजवंशी ने कहा कि " जीवन में जल एवं ऑक्सीजन की महत्तता के बारे में बताते हुए कहां कि जल ही जीवन है, बरसों पहले किसी ने सोचा नहीं होगा, परंतु आज हम बोतलों में पानी पी रहें है, इसे बचाया नहीं गया तो हम सभी को गंभीर चुनौतीयां का सामना कर पड सकता है। हम हमारे दैनिक जीवनचर्या मे पानी व्यर्थ ना बहने दें और नाही दूसरों को ऐसा करने दे। जल स्त्रोंतो के माध्यम से बरसाती पानी को बचाना हैं जिससे जमीन का जल स्तर बढे।"
राजवंशी नें कहा कि " इसी तरह कोरोना काल में ऑक्सीजन का महत्त्व लोगों को समझ आया, इसके लिये सभी को अपने जीवनकाल में दो पेड लगाकर, उसका संरक्षण कर बडा करना है। पर्यावरण सुरक्षित हैं तो हम हमारी भावी पीढी सुरक्षित है।"
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला संयोजक परमानंद वर्मा ने कहा कि सभी को नित्य योग करना चाहिये। योग से आत्मबल, शरीर बल, व मनोबल बढता है। 19 व 20 जून को सभी मण्डलों में वार्ड स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने हैं। 21 जून को सरकार की तरफ से कोटा में 12 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमे भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देंगे।
डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कि कश्मीर को बचाने मे सबसे पहले अपने जीवन का बलिदान देने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हुई है, 23 जून उनके बलिदान को याद करने का दिन है। मण्डल स्तर पर वार्डों में इस दिन मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करना, संगोष्ठी कार्यक्रम किये जाने है।
25 जून को आपातकाल एक काला दिवस को लेकर मण्डल स्तर पर वार्डों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाना है, जिससे कांग्रेस कुशासन में देश पर थोपे गये आपातकाल व देश पर दमनकारी नितियों के बारे में आने वाली पिढीयां जाने। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, जयदेव सुखेजा, मीडिया कोटा संभाग प्रभारी अरविंद सिसोदिया, जिला का0 स0 अल्का मेवाडा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता पचवारिया, सुनिता नायक, दीक्षा शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, अल्पसंख्य मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अमित उराडिया, पार्षद ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, रेखा गोस्वामी, रीता सलूजा, पार्षद पति धीरेन्द्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, संजय समीर सेनी, ओम शंकर सुमन, विनय आजाद, दीनू बंजारा, पन्नालाल बंजारा, संजय त्रिपाठी, मनोज गोस्वामी, नरेन्द्र मेघवाल, मण्डल प्रतिनिधि बृजमोहन गौड, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, संजय निझावन, अनिल शर्मा, अर्चना शर्मा, आशा सिंह सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
सादर प्रकाशनार्थ
संपादक महोदय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें