पाकिस्तान नें कबुला, भारत नें बहुत मारा, कांग्रेस भी डोजियर पढ़ले - अरविन्द सिसोदिया


कांग्रेस राजकुमार को पाकिस्तान का डोजियर पढ़ लेना चाहिए... अमेरिकी विशेषज्ञ की रिपोर्ट भी इसलिए पढ़ना चाहिए कि उनके ज्ञान में वास्तविक वृद्धि हो सके। क्योंकि पाकिस्तान सहित पूरा विश्व यह मान रहा है कि भारत की सीमित और सटीक कार्यवाही में भी पाकिस्तान का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, तबाही खुद मुंह से बोल रही है। किसी विमान का मलबा ततो कहीं नहीं मिला किन्तु टूटी हवाई पट्टीयों और तबाह खंडहर गवाही के तौर पर मौजूद हैँ। पाकिस्तान के हर हिस्से में भारतीय सेना द्वारा की गईं ठुकाई मौजूद है। एक तरफ रूस वर्षों से युक्रेन युद्ध में फंसा है, इजराइल गाजा में फंसा हुआ है। वहीं भारत नें मात्र कुछ घंटो में ही पाकिस्तान को इतना घायल किया कि पाकिस्तान ने टेलीफोन कर खुद हमले रोकने का आग्रह किया। यह भारतीय सेना की कीर्तिमान रचने वाली विजय है। इस पर पूरे भारत को गर्व है, भरोषा है। जय हिंद।
- अरविन्द सिसोदिया 9414180151
---------
Pakistan dossier

पाकिस्तान ने खुद कबूला भारत का कहर! डोजियर में उजागर हुए 8 नए ठिकाने, जो भारत ने तबाह किए

पाकिस्तान ने खुद कबूला भारत का कहर! डोजियर में उजागर हुए 8 नए ठिकाने, जो भारत ने तबाह किए
भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान को काफी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान ने अपने आधिकारिक डोजियर में यह बात स्वीकार की है कि भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से 11 एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। 

Pakistan dossier

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को बुरी तरह से ध्वस्त किया है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हो गए। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार से पाकिस्तान काफी बुरी तरह घायल हुआ है। इस ऑपरेशन से पाकिस्तान को काफी भारी नुकसान हुआ है। ये बात खुद पाकिस्तान ने आधिकारिक डोजियर में स्वीकार की है। पाकिस्तान के डोजियर ने खुद उसकी झूठ की पोल खोल दी है।

पाकिस्तान ने स्वीकार की हार

पाकिस्तान ने अब अपने डोजियर में खुद यह स्वीकार किया है कि भारतीय सेना ने उसकी सीमा के अंदर गहराई में घुसकर कई अहम ठिकानों पर हमला किया है। पाकिस्तान ने इस डोजियर में 100 से अधिक भारतीय ड्रोन के घुसपैठ और मिसाइल हमलों की बात स्वीकार की है। इसमें मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे संवेदनशील शहर भी शामिल हैं।

डोजियर ने खोली पाकिस्तान की पोल

पाकिस्तान सरकार की तरफ से 53-पेज का डोजियर ‘मार्का-ए-हक’ जारी किया गया है। इस डोजियर में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें उन 8 इलाकों का भी जिक्र है, जिसके बारे में भारतीय वायुसेना और डीजीएमओ की ब्रीफिंग में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई का आधिकारिक उल्लेख नहीं किया गया था। अपने इस डोजियर में पाकिस्तान ने खुद यह स्वीकारा है कि उसे भारत की सैन्य कार्रवाई से अनुमान से कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान के डोजियर में शामिल 8 नए ठिकाने
पेशावर (Khyber Pakhtunkhwa)
झंग (पंजाब)
सिंध का हैदराबाद
गुजरात (पंजाब)
गुजरांवाला (पंजाब)
बहावलनगर (पंजाब)
अटॉक (पंजाब)
छोर (सिंध)
बता दें कि इनमें से किसी का नाम भारतीय वायुसेना की प्रेस ब्रीफिंग में सामने नहीं आया था। इससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान पर भारत की सैन्य कार्रवाई कितनी गहरी और बहुपरतीय थी।

पाकिस्तान के डोजियर में पहली बार आधिकारिक रूप से यह स्वीकार किया गया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों के साथ-साथ 11 एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया। इसमें मुरीद एयरबेस, रफीकी एयरबेस, मसरूर एयरबेस और समुंगली एयरबेस जैसे प्रमुख ठिकाने शामिल हैं।

पाकिस्तान की विफलता पर झूठ की चादर
पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के जवाब में जो सैन्य अभियान चलाया, उसे ‘बुनयान अल मरसूस’ नाम दिया, लेकिन भारत के अनुसार यह पूरी तरह विफल रहा। पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन को ‘इतिहास की कामयाबी’ बताया है। लेकिन डोजियर में ही दिए गए सैटेलाइट इमेज, बिखरे एयरबेस और तबाह इन्फ्रास्ट्रक्चर इसके विपरीत कहानी कह रहे हैं।

भारत पर झूठे हमले का बहाना
इस डोजियर में पाकिस्तान ने यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के महज 10 मिनट के भीतर भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाकर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। पाकिस्तान ने इसे ‘फर्जी झंडा’ करार देते हुए संयुक्त जांच का प्रस्ताव भी दिया था, जिसे भारत ने ठुकरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने केवल भारतीय सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया है। हालांकि, सच्चाई इससे काफी अलग है। जम्मू-कश्मीर में पाक की तरफ से सीजफायर तोड़कर धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों पर फायरिंग की गई, जिसमें कई निर्दोषों की जान चली गई।


पाक डोजियर बना भारत की जीत का सबूत
पाकिस्तान ने जिस डोज़ियर के जरिए खुद को सही ठहराने की कोशिश की, उसी में उसने अनजाने में भारत की सैन्य क्षमता और रणनीतिक बढ़त को उजागर कर दिया। जिन ठिकानों पर भारत ने आधिकारिक रूप से चुप्पी साधी थी, उन्हें पाकिस्तान ने खुद ही उजागर कर दिया। इससे साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि एक सटीक, गहन और बहुआयामी सैन्य विजय थी।
-----------------
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जितना बताया पाकिस्तान को उससे ज्यादा नुकसान, डोजियर में खुद कुबूला
पाकिस्तान ने माना है कि भारतीय सेना ने उसके कई इलाकों को निशाना बनाया है, जिसमें मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद शामिल हैं. पाकिस्तान की सीमा में 100 से ज्यादा ड्रोन भी भेजे गए. डोजियर में कुछ इलाके ऐसे हैं जिन पर हमले की बात पहली बार सामने आई है और पाकिस्तान ने खुद कुबूल की है.


भारतीय वायुसेना के हमले में क्षतिग्रस्त भोलारी एयरबेस के हैंगर की पहले और बाद की तस्वीर

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी सैन्य ऑपरेशन चलाया गया था, जिसे 'बुनयान अल मरसूस' नाम दिया गया था. भारत की कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह हो गए और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसके बावजूद पाकिस्तान ने अपने ऑफिशियल डोजियर में ऑपरेशन को ऐतिहासिक तौर पर सफल बताया है. इसके अलावा उन ठिकानों की लिस्ट भी जारी की है, जिन्हें भारतीय सेना ने निशाना बनाया था.

डोजियर से खुली PAK की पोल

पाकिस्तान के डोजियर से उसकी ही पोल खुल चुकी है, इस लिस्ट में कुछ इलाके तो ऐसे हैं जहां हमले की बात पहली बार सामने आई है. लिस्ट में पाकिस्तान ने खुद स्वीकारा है किन-किन ठिकानों पर हमले किए गए थे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डे और 11 एयरबेस तबाह कर दिए थे. PAK के डोजियर में भारत की तरफ से भी ज्यादा इलाकों में हमले की बात कुबूल की गई है.

सूत्रों के अनुसार, डोजियर में ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस' से जुड़े फैक्ट, सैटेलाइट इमेज और पहलगाम हमले पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छपी रिपोर्ट्स शामिल हैं. डोजियर में दावा किया गया है कि भारतीय अधिकारियों ने पहलगाम में गोलीबारी की घटना के सिर्फ दस मिनट के भीतर, बिना किसी विश्वसनीय सबूत या जांच के, पाकिस्तान के खिलाफ जल्दबाजी में एफआईआर दर्ज कर दी.

भारत ने भेजे 100 से ज्यादा ड्रोन

डोजियर में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने तटस्थ तीसरे पक्ष के तहत संयुक्त जांच का प्रस्ताव रखा. इन सभी प्रस्तावों को भारत ने खारिज कर दिया. पाकिस्तान ने दावा किया कि पहलगाम हमला भारत की तरफ से रचा गया एक झूठा अभियान था और जानबूझकर अपनी आक्रामकता को सही ठहराने के बहाने के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया.


भारत की सैन्य कार्रवाई को लेकर डोजियर में पाकिस्तान ने माना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई स्थानों को निशाना बनाया, जिसमें मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद शामिल हैं और पाकिस्तान की सीमा में 100 से ज्यादा ड्रोन भी भेजे. मुरीदके में मिसाइलों ने जामिया मस्जिद पर हमला किया और बहावलपुर को भी निशाना बनाया गया. इसी तरह भारत ने मुज़फ़्फ़राबाद में कई इमारतों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया.

इन इलाकों को किया टारगेट

डोजियर में पाकिस्तान ने झूठ परोसते हुए कहा है कि उसकी सेना का जवाब आत्मरक्षा के अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार नपा-तुला था और उसने सिर्फ भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

हालांकि सच ये है कि पाकिस्तान का हर हमला नाकाम साबित हुआ और उसके ड्रोन और मिसाइलें भारत ने मार गिराईं. यही नहीं, पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा और जम्मू कश्मीर में धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों पर भी फायरिंग की, जिसमें कई बेकसूर लोगों की जान गई थी.

पाकिस्तान के 'डोजियर-मार्का-ए-हक' में तस्वीरों के जरिए पाकिस्तान की उन जगहों की लिस्ट भी दी गई है, जिन पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (7-10 मई 2025) के दौरान हमला किया था. इन जगहों को लंबी दूरी की मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों और एयरबेस को बमबारी के जरिए निशाना बनाया गया था. इनमें पंजाब प्रांत का रावलपिंडी, लाहौर, मियांवाली, सरगोधा और डिंगा शामिल है. इसके अलावा सिंध प्रांत में कराची और हैदराबाद को भारतीय सेना ने निशाना बनाया था.

बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा, तुर्बत और ग्वादर में भारत की तरफ से सैन्य कार्रवाई की बात डोजियर में कही गई है. साथ ही ख़ैबर पख़्तूनख़्वा (केपी) में पेशावर और डेरा इस्माइल खान को टारगेट किया गया था.

 गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में भी भारत की तरफ से कार्रवाई की बात कही गई है. इसके अलावा दावा किया गया है कि भारत ने मुरीद एयरबेस, रफ़ीक़ी एयरबेस, मसरूर एयरबेस और समुंगली एयरबेस को निशाना बनाया था. 

भू-खुफिया विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने पाकिस्तान के डोजियर के आधार पर स्ट्राइक मैप को अपडेट किया है. ऊपर दिए मैप में पाकिस्तान की तरफ से डोजियर में कुबूली गई नई लोकेशन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है, जो कि सैन्य ठिकाने हैं. इस डोजियर में हैदराबाद, छोर, भवाल नगर, पेशावर, झांग, गुजरात और अटक वो इलाके हैं जिन्हें निशाना बनाना का दावा भारत की तरफ से भी नहीं किया गया था.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया

Sangh Work is a Sacred Divine Mission; Whoever Obstructed It Was Reduced to Naught – Arvind Sisodia

कविता - नरेंद्र मोदी हर संकट में बन जाते , भारत के हनुमान