मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच : " वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान " - अरविन्द सिसोदिया


Vnde Ganga Jal Sanrkshan Jan Abhiyan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच का सफल जलसंरक्षण कार्यक्रम " वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान " - अरविन्द सिसोदिया 

कोटा 20 जून। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सहसंयोजक एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें राजस्थान सरकार के जलसंरक्षण अभियान वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के सफलतापूर्वक सम्पन्न होनें पर कहा है कि " राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गंगा दसमी तथा पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ होकर 20 जून तक चले " वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान " राजस्थान जैसे सूखे और जल की किल्ल्त झेलते प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा । " 

उन्होंने कहा कि " वन्दे गंगा जल संतक्षण अभियान का सबसे बड़ा लाभ राजस्थान के खतरनाक स्तर तक गिर चुके भूमिगत जल को रोकने और उसका जल स्तर सुधारने में होगा। भूजल पुनर्भरण की नई क्षमता अर्जित होनें से भूमिगत जल भराव में सुधार होकर, लाभ भूजल में वृद्धि के रूप में मिलेगा। "

सिसोदिया नें कहा कि " राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राजस्थान को जल समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ सम्पन्न अभियान ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान " के अंतर्गत लाखों बहुअयामी कार्यों को संपादित किया गया हैँ। "

सिसोदिया ने कहा है कि " भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आव्हान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं नें इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। लगभग 1 करोड़ नागरिकों का इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अपने-अपने क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन करने में भूमिकारत होनें से यह अभियान राजस्थान के भविष्य को संबारने वाला बन गया है। "

सिसोदिया नें बताया कि " जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े इस महाअभियान नें राजस्थान को नई दिशा दी है। जिसकी निरंतरता राजस्थान के भू जल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।" उन्होंने कहा कि " मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चला ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ राजस्थान में जल चेतना और जन सहभागिता की ऐतिहासिक मिसाल बन चुका है। यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से जल संरक्षण जागरूकता की क्रांति है।"

सिसोदिया नें बताया कि " धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय गतिविधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री शर्मा ने जनचेतना को और सशक्त किया। जल संरक्षण के संकल्प सहित वृक्षारोपण, पुष्पांजलि, पूजा-अर्चना, गंगाजल वितरण और दीपदान जैसे कार्यक्रमों ने जनमानस को जलसंरक्षण के प्रति भावनात्मक रूप से भी इस अभियान को जोड़ा है ।"
सिसोदिया नें कहा कि " मुख्यमंत्री शर्मा नें जल की प्रत्येक बून्द को गंगा जल का स्वरूप प्रदान कर उसके संरक्षण के प्रति आदर भाव को जाग्रत किया है। जो जल की बचत में मगत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।"

सिसोदिया नें कहा कि "इन कार्यक्रमों के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई,सरकारी कार्यालयों की साफ सफाई , गौशालाओं, पशु चिकित्सालयों की सफाई, ग्राम सभाएं, प्रभात फेरियां, रात्रि चौपालें और जल पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किये गये । जिससे अभियान आम जन का अपना सभीयां बन गया है।"

सिसोदिया नें बताया कि " ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई,शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, वाटरशेड विभागों सहित राजस्थान के सभी विभागों एवं संस्थाओं नें इस अभियान को सफल बनानें में योगदान दिया।"

सिसोदिया नें कहा कि " मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूर दृष्टि सोच के इस अभियान का लाभ राजस्थान की पीढ़ियों के भविष्य सुधारने के रूप में ऐतिहासिक निर्णय साबित हुआ है, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैँ। "

भवदीय 
अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

संघ का विचार भारत के सत्य सनातन का विचार है – मुरलीधर

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

God Science: God as the Supreme Scientist — A Journey of Evolution

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, मास्को जेल में..?

संघकार्य पवित्र ईश्वरीय कार्य है, जिसने बाधा खड़ी की वह स्वयं शून्य हो गया – अरविन्द सिसोदिया

Sangh Work is a Sacred Divine Mission; Whoever Obstructed It Was Reduced to Naught – Arvind Sisodia

कविता - नरेंद्र मोदी हर संकट में बन जाते , भारत के हनुमान